Love Aaj Kal Review: वैलेंटाइन पर कपल के लिए परफेक्ट है 'लव आज कल', फिल्म में प्यार की अलग परिभाषा आएगी नजर

Love Aaj Kal Review: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर इम्तियाज अली ने दर्शकों को फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) के जरिए नया गिफ्ट दिया है। आज ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के केमेस्ट्री काफी स्ट्रांग लग रही है। फैंस को इस फिल्म का इंतजार काफी बेताबी से कर रहे थे। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में आई दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' का रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन डबल रोल में नजर आए रहे है, एक 'वीर' तो दूसरे 'रघु'.. दोनों ही किरदार काफी अच्छे है। जो भी फिल्म को देखकर आ रहा है, वो जमकर तारीफें कर रहा है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे है, तो यहां जाने ले फिल्म की बारीक से बारीक बातों के बारे में...
फिल्म 'लव आज कल' की कहानी- फिल्म की कहानी पास्ट और प्रजेंट की स्टोरी को दिखाकर चलती रहती है। प्रजेंट की स्टोरी में सारा अली खान को दिखाया जाता है। सारा अली खान 'जोई' के किरदार में है, जो अपने करियर को लेकर काफी फोकस्ड है। अपने करियर के आड़े वो किसी को भी नहीं आने देती, यही कारण है कि वो किसी भी लड़के साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं आई है, वो लड़कों के साथ टाइम पास करना ही पसंद करती है। एक रात जोई की मुलाकात 'वीर' नाम के लड़के से होती है। 'वीर' के किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे है। वीर एक ऐसा लड़का है, जो अपने ही दुनिया में खोया रहता है और शांत रहता है। वीर एक कंपनी में प्रोग्रामिंग इंजिनियर के तौर पर काम करता है। वीर को देख जोई उसके साथ दोस्ती करने का मन बनाती है और उसके साथ टाइम पास के रिलेशन में आने के बारे में सोचती है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के कपड़े उतारने वाले सीन्स कटे, अब ऐसी होगी 'लव आजकल'
दोनों की दोस्ती होती है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगते है, लेकिन वीर, जोई के साथ फिजिकली नहीं होना चाहता। ये देख जोई रिश्ते से दूरी बनाना शुरू कर देती है और वीर को इग्नोर करती है। लेकिन वीर जोई से बात करने की कोशिश करता है। वो उसका पीछा करता है, जोई के वर्क प्लेस तक भी पहुंच जाता है। यहां जोई के साथ रणदीप हुड्डा का काम करता है, जब वो ये सब नोटिस करता है, तो वो जोई से बात करता है और बताता है कि वीर और लड़कों के जैसा नहीं है, वो उसके लिए सीरियस है। वहीं 90 के दशक की स्टोरी भी प्ले होती है। इस पास्ट की स्टोरी में कार्तिक आर्यन रघु के किरदार में है, जो उदयपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लीना के प्यार में दिवाना है। लीना का किरदार आरुषि शर्मा ने निभाया है। लीना से प्यार में आशिक बना रघु पूरे उदयपुर में बदनाम है। पास्ट की इस प्रेम कहानी प्रजेंट की लव स्टोरी पर क्या असर डालेगी... ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS