Dance में किसान की बेटी ने श्रीदेवी को भी छोड़ा पीछे, एक्सप्रेशन की कायल हुई माधुरी दीक्षित

डांस की जब भी बात होती है तो दो मशहूर अदाकारा श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इन एक्ट्रेस के जैसा डांस का मुकाबला ही नहीं है। एक तरफ जहां 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' गाने पर श्रीदेवी का डांस याद आता है, तो वहीं 'चने के खेत में' गाना सुनते ही माधुरी दीक्षित का हुक स्टेप अपने आप हमारे शरीर में दौड़ जाता है। इन एक्ट्रेसेस की तरह डांस करने की कोशिश लाखों फैंस करते है। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होते रहते है।
इन दिनों एक गांव की लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की 'मदर इंडिया' के सुपरहिट गाने 'घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया तोरे आगे' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो को राग गिरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कहते हैं डांसर्स को उड़ने के लिए पंखों की जरुर नहीं होती। आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएंगे कि इस बात में कितनी सच्चाई है..'
लाजवाब, वाह! She is dancing so beautifully. There is so much talent waiting to be discovered. https://t.co/HZYFwVbj88
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) February 8, 2021
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने माधुरी दीक्षित को भी टैग किया। जब इस वीडियो को माधुरी दीक्षित ने देखा तो वो इस लड़की की फैन हो गई। माधुरी दीक्षित ने इस डांस वीडियो पर रिएक्शन दिया और लिखा- 'लाजवाब, वाह! वो बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही है... ढेर सारा टैलेंट है, जिसे खोजे जाने की जरूरत है।' वीडियो की बात करें तो वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की खेतों के बीच में डांस कर रही है और आसपास में कुछ महिलाएं उस लड़की को डांस करते हुए देख रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS