कंगना रनौत ने रखा शिवरात्रि का व्रत, भगवान शिव पर किया जलाभिषेक

आज महाशिवरात्रि है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। आज के दिन लोग भगवान शिव का अराधना करते है। शास्त्रों के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि शिव की भक्ति करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है इसलिए इस व्रत से लोगों की श्रद्धा काफी जुड़ी हुई है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिवरात्रि का व्रत रखा। शिवरात्रि के दिन कंगना रनौत ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की और उनका जलाभिषेक किया।
कंगना रनौत ने भगवान शिव की पूजा करती हुई फोटो ट्वीटर पर शेयर की। उनकी ये फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लुक्स की बात करें तो कंगना रनौत साड़ी और स्लीव्सलेस ब्लाउज में नजर आ रही है। आपको बता दें कि मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन दूध से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, भांग, धूतरा, बेलपत्र, इत्र और भस्म आदि चीजों का इस्तेमाल करने से भगवान शिव खुश होते है।
महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष काल में या आधी रात के समय स्नान करने के बाद पारद शिवलिंग या स्फटिक शिवलिंग की स्थापना करें, यदि आपके पास गंगाजल नहीं है तो शुद्ध जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भगवान शिव को स्नान कराएं। इसके बाद भगवान शिव को चंदन लगाकर फूल, बिल्वपत्र चढ़ाएं। इसके बाद धूप, दीप से भगवान शिव की पूजा करें, इसके बाद शिवलिंग के सामने बैठकर शिव मंत्रों में से किसी एक मंत्र की एक माला जाप करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS