नहीं रही मलयालम इंडस्ट्री की 'सारदा अम्मा', 92 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रही मलयालम इंडस्ट्री की सारदा अम्मा, 92 साल की उम्र में हुआ निधन
X
मलयालम इंडस्ट्री की 'सारदा अम्मा' ने दुनिया से अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

मलयालम की मशहूर एक्ट्रेस सारदा नायर के निधन की खबर सामने आ रही है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया। उन्होंने केरला के पलक्कड़ में स्थित घर में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बढ़ते उम्र के कारण वो कई बीमारियों से जूझ रही थी। सारदा नायर दिवंगत पद्मनाभन नायर की पत्नी थीं।

सारदा नायर ने फिल्म 'कानमदम' में भानु की दादी का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उन्होंने मंजू वारियर के साथ काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार रही। उनका दादी का किरदार एक और काफी फेमस हुआ था। ये किरदार फिल्म 'पट्टाभिषेकम' का है। इस फिल्म में जयराम और मोहिनी लीड रोल में थे।

उनके निधन पर एक्टर मोहनलाल ने दुख व्यक्त किया है। मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- 'सारदा अम्मा को श्रद्धांजलि'

Tags

Next Story