किसानों को सपोर्ट करने के बाद मिया खलीफा के दोगुने हुए Fans, कैंपेन चलाने पर मिला ये 'अवॉर्ड'

किसान आंदोलन को मुद्दा सोशल मीडिया पर गर्मा रहा है। इस मुद्दे पर अब एडल्ट स्टार रही मिया खलीफा भी एक्टिव है और लगातार किसानों का समर्थन कर रही है। यही नहीं, उन्होंने किसानों के लिए एक मुहिम भी छेड़ दी है। जिसके चलते उन्हें कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे है। मिया खलीफा किसान आंदोलन को लेकर एक के बाद एक ट्वीट कर रही है। इन ट्विस्ट पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है।
किसाना आंदोलन के मुद्दे पर विचार रखने के बाद मिया खलीफा की छवि बेबाकी का रुप रही है। लोग उनके बेबाक पन के फैन हो रहे है। मिया खलीफा कई कैंपेन का हिस्सा भी है। जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से ग्रोथ हो रही है। इस कड़ी में मिया खलीफा के एक फैन ने उनके कैंपेन से खुश होकर उनको अवॉर्ड के तौर पर डिनर भेजा है। जिसका वीडियो मिया खलीफा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। मिया खलीफा ने बताया कि सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन के कारण मुझे ये खाना मिला है।
Thank you @rupikaur_ for this beautifully harvested feast, and thank you @theJagmeetSingh for the Gulab!!! I'm always worried I'll get too full for dessert, so I eat it during a meal. You know what they say, one Gulab a day keeps the fascism away! #FarmersProtests pic.twitter.com/22DUz2IPFQ
— Mia K. (@miakhalifa) February 7, 2021
मिया खलीफा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'धन्यवाद रूपी कौर.. इस खूबसूरत दावत के लिए, धन्यवाद जगमीत सिंह... गुलाब जामुन के लिए... मेरा मिठाई खाने से पहले पेट भर जाता है, इसीलिए मैं इसे खाने के दौरान ही खाऊंगी... आपको पता है कि वे क्या कहते है.. एक गुलाब रोजाना फासीवाद को दूर रखता है।' इसके आगे मिया खलीफा ने #FarmersProtests का भी इस्तेमाल किया।' फैन द्वारा भेजे जाने वाला ये खाना मिया खलीफा के लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं है।
Shoutout to the farmers 👩🏽🌾 pic.twitter.com/0w95qVjUL1
— Mia K. (@miakhalifa) February 7, 2021
वीडियो में मिया खलीफा कहती हुई नजर आ रही है कि 'बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते है और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते है... जैसे कि मैंने आज ये बहुत ही लजीज डिनर कमाया है... ये इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन के कारण मुझे मिला है... हर चीज की कीमत होती है... मेरे काम के लिए मुझे समोसा और ये सब मिला है..'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS