दीपिका पादुकोण के पति पर फिदा है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, इशारो-इशारो में खोला ये राज

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा के लाखों फैंस है। भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद अब मोनालिसा छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने में जुट गई है। मोनालिसा 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुकी है। बिग बॉस में मोनालिसा ने काफी शानदार गेम खेला। उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस शो में उनकी मुलाकात रणवीर सिंह से हुई। दरअसल, रणवीर सिंह और वाणी कपूर अपनी फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' में गए थे।
इस दौरान रणवीर सिंह ने घर में भी एंट्री ली और मोनालिसा के साथ डांस किया। मोनालिसा के डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान था। मोनालिसा ने बॉलीवुड गाने 'रात थम जाए तेरी बाहों में' पर डांस किया। बात करें अगर लव स्टोरी की तो, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दुल्हा अलबेला' में विक्रांत और मोनालिसा ने साथ में काम किया था।
फिल्म पूरी होने के बाद दोनों दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पाए। ऐसे में दोनों ने फोन के जरिए एक-दूसरे से बात करनी शुरु कर दी। दोनों घंटों तक बात करते। साल 2017 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की थी। इसमें भोजपुरी की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रही। मोनालिसा भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है और अब टीवी सीरियल में काम कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS