Youtube पर पंजाबी सॉन्ग फ्रूटी लगदी है ने 24 घंटे में पाए एक करोड़ व्यूज

टिक टॉक स्टार (TikTok Star) अब धीरे-धीरे कर अपने करियर को आगे बढ़ रहे है। पहले टिक टॉक अवेज दरबार (Awej Darbar) और नगमा मिराजकर का (Nagma Mirajkar) 'मेरे महबूब' गाना (Mere Mehboob Song) रिलीज हुआ और अब मिस्टर फैसु (Mr Faisu)और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का एक गाना रिलीज हुआ है। गाने में इनकी जोड़ी देख फैंस काफी खुश है। गाने का नाम है- 'फ्रूटी लगदी है' (Fruity Lagdi Hai Song)... इस गाने को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे ही हुए है।
फैसु और जन्नत के इस नए गाने में दोनों जबरदस्त लुक भी दिखाई दे रहे है। गाने में फैसु का टशन देखने लायक है। वीडियो सॉन्ग में फैसु हैलीकॉप्टर से एंट्री मारते है। फैंस को फैसु का स्टाइल काफी पसंद है। वहीं वीडियो में जन्नत को टर्न करते हुए दिखाया गया है, उनकी मुड़ने की अदाएं देख लोग अपना दिल हार बैठे है।
View this post on InstagramWe Are Coming Back , Fruity Lagdi Ae - Teaser out . #keepgoing #keepmotivtaing #faisusquad❤️ #kbye
A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07) on
गाने में जन्नत और फैसु के अलावा रामजी गुलाटी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को रामजी गुलाटी ने गाया है। यही नहीं गाने में म्यूजिक भी राम जी गुलाटी ने ही दिया है... वहीं गाने के बोल जस (JASS) लिखे हैं। इसके अलावा, गाने में कोरियोग्राफी अमित स्याल (Amit Syal) ने की है।
View this post on InstagramFruity lagdi hai out now!!!!! Go watch it! @ramjigulatiofficial @mr_faisu_07
A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29) on
आपको बता दें कि जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू की फैन फॉलोइंग की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही हैं। बात करें अगर इंस्टाग्राम की तो इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्नत के 10.6 मिलियन फॉलोवर्स है, वहीं मिस्टर फैसु के भी फॉलोवर्स कम नहीं है। फैसु के इंस्टाग्राम अकाउंट को 7.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS