अपनी बहन की शादी में हनी सिंह ने 'सैंया जी' गाने पर किया डांस, नेहा कक्कड़-नुसरत भरूचा ने अदाओं से लगाई आग

अपनी बहन की शादी में हनी सिंह ने सैंया जी गाने पर किया डांस, नेहा कक्कड़-नुसरत भरूचा ने अदाओं से लगाई आग
X
Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह की बहन की हाल ही में शादी हुई है। इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह सोशल मीडिया पर छाए रहते है। 'यो यो हनी सिंह' का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ। इस गाने का नाम 'सैंया जी' है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। गाने में नुसरत भरूचा के हॉट अदाएं देखने को मिल रही है। हनी सिंह की बहन की हाल ही में शादी हुई है। इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

शादी का ये वीडियो 'फ्लाइंग बीस्ट' नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हनी सिंह अपनी बहन की शादी में जमकर डांस कर रहे है। हनी सिंह 'सैंया जी' गाने पर भी डांस करते हुए नजर आ रहे है। स्टेज पर नुसरत भरुचा भी दिखाई दी। इनके अलावा, नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए। यही नहीं, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बी प्राक भी गेस्ट बनकर पहुंचे।

बात करें अगर नुसरत भरुचा की तो, नुसरत भरूचा अपने ग्लैमरस लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती है। फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के जरिए नुसरत लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनका हर अंदाज काफी वायरल होता है। उनका लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में नुसरत वाइट कलर के वन शोल्डर टॉप और सैटिन फैब्रिक के फ्लेयर्ड पैंट में नजर आ रही है।

Tags

Next Story