नितिन देसाई से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, इन Celebrities ने की आत्महत्या

नितिन देसाई से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, इन Celebrities ने की आत्महत्या
X
नितिन देसाई से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई बॉलीवुड हस्तियों में आत्महत्या कर अपने परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया।

Bollywood: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) की आत्महत्या से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। नितिन देसाई का ऐसे चले जाना हर किसी को खल रहा है। आज हम यहां आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आत्महत्या कर अपने परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मुंबई के उनके ही अपार्टमेंट में मिला था। उनकी आत्महत्या को लेकर कई विवाद हुए थे। अभी भी सीबीआई मामले की जांच कर रही है। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कराया गया था।

कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi)

एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बांद्रा पुलिस ने बताया था कि उन्हें फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला था। उनकी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। उस समय कहा जा रहा था कि उनके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पथल चल रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। ये भी कहा जा रहा था कि कुशल काफी दिनों से डिप्रेशन में थे।

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से फेमस हुई प्रत्युषा बनर्जी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 25 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था।

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)

फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर मेकअप रूम में लटका हुआ मिला था।

Also Read: Jawan : जवान का नया गाना 'जिंदा बंदा' हुआ रिलीज, स्टाइलिश अवतार में नजर आए शाहरुख खान

Tags

Next Story