Panipat Box Office Collection Day 5: विरोध-प्रदर्शन के बावजूद फिल्म की धांसू कमाई, पांचवे दिन करोड़ों का बिजनेस

Panipat Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) रिलीज हो चुकीं है। फिल्म में राजा सूरजमल के किरदार को नेगेटिव दिखाए जाने के विरोध हो रहा है, बावजूद इसके फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म ने पांचवे दिन 2.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़, तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.57 करोड़ और पांचवे दिन 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में 22.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई है।
Not only wrong but also ill informed depiction of Maharaja SurajMal in #Panipat movie. His few advices to Marathas;
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) December 8, 2019
-don't bring women & children with army. Will be costly & dangerous.
-attack in summer, more success
-dont fight straight with big army, go for raids first
1/n
फिल्म 'पानीपत' की कहानी- फिल्म की कहानी अफगानी और मराठाओं के बीच के युद्ध पर आधारिक है। खास तौर पर ये युद्ध अफगान के शहंशाह अहमद शाह अब्दाली और सदाशिव राव भाऊ पेशवा के बीच हुआ था। फिल्म में भी इन्हीं दोनों के बीच के युद्ध को दिखाया गया है। शहंशाह अहमद शाह अब्दाली का किरदार संजय दत्त और सदाशिव राव भाऊ पेशवा का किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया, जो मराठा आर्मी का कमांडर-इन-चीफ है। नासाहेब और सदाशिव चचेरे भाई हैं।
Akshay sir clicked with @arjunk26 at the special screening of #Panipat last night. pic.twitter.com/UleeE9AL13
— ❤ KHILADI GROUP ❤ (@KhiladiGroup1) December 5, 2019
सदाशिव युद्ध में शक्तिशाली उदगिर के निजाम को हरा देता है। वहीं खबर मिलती है दिल्ली में मुगलिया सल्तनत को मराठों से बचाने के लिए अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली हिंदुस्तान आ रहा है। इस मिशन की जिम्मेदारी सदाशिवराव भाऊ को दी जाती है।
सदाशिवराव भाऊ छोटी सी सेना लेकर अहमद शाह अब्दाली से लड़ने के लिए दिल्ली की तरफ बढ़ते है। दिल्ली जाते वक्त रास्ते में मिलने कई और राज्यों के राजाओं की सेना भी सदाशिवराव युद्ध के लिए अपने साथ कर लेते है। फिल्म में आपको साथ-साथ सदाशिवराव और पार्वती बाई की प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी, जो आपको फिल्म से बांधे रखेगी।
Thank u for ur kind words sir 🙏 n congratulations for #panipat hearing very good reviews.can't wait to see it 🤗 .. regards https://t.co/coCqcxawyy
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 7, 2019
फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त ने बेस्ट परफॉरमेंस दी है। उन्होंने ना सिर्फ डांस पर ही फोकस किया है बल्कि, युद्ध पर भी सैनिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग की है। अगर फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड की बात करें, तो सभी गाने शानदार है। फिल्म का एक गाना 'मन में शिवा' कमाल का सॉग है। गाने के लिरिक्स में कैरेक्टर्स के नाम शामिल है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद जानदार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS