Panipat Box Office Collection Day 6: विरोध के बीच 'पानीपत' का शानदार कलेक्शन, 25 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Panipat Box Office Collection Day 6: विरोध के बीच पानीपत का शानदार कलेक्शन, 25 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
X
Panipat Box Office Collection Day 6: अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' ने छठे दिन शानदार कलेक्शन किया। फिल्म काफी जबरदस्त है। फिल्म को मजेदार रिव्यूज भी मिल रहे है।

Panipat Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) रिलीज हो चुकीं है। फिल्म में राजा सूरजमल के किरदार को नेगेटिव दिखाए जाने के विरोध हो रहा है, बावजूद इसके फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म ने छठे दिन 2.06 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़, तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.57 करोड़ और पांचवे दिन 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में 24.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई है।

फिल्म 'पानीपत' की कहानी- फिल्म की कहानी अफगानी और मराठाओं के बीच के युद्ध पर आधारिक है। खास तौर पर ये युद्ध अफगान के शहंशाह अहमद शाह अब्दाली और सदाशिव राव भाऊ पेशवा के बीच हुआ था। फिल्म में भी इन्हीं दोनों के बीच के युद्ध को दिखाया गया है।

शहंशाह अहमद शाह अब्दाली का किरदार संजय दत्त और सदाशिव राव भाऊ पेशवा का किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया, जो मराठा आर्मी का कमांडर-इन-चीफ है। नासाहेब और सदाशिव चचेरे भाई हैं।

सदाशिव युद्ध में शक्तिशाली उदगिर के निजाम को हरा देता है। वहीं खबर मिलती है दिल्ली में मुगलिया सल्तनत को मराठों से बचाने के लिए अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली हिंदुस्तान आ रहा है। इस मिशन की जिम्मेदारी सदाशिवराव भाऊ को दी जाती है।

सदाशिवराव भाऊ छोटी सी सेना लेकर अहमद शाह अब्दाली से लड़ने के लिए दिल्ली की तरफ बढ़ते है। दिल्ली जाते वक्त रास्ते में मिलने कई और राज्यों के राजाओं की सेना भी सदाशिवराव युद्ध के लिए अपने साथ कर लेते है। फिल्म में आपको साथ-साथ सदाशिवराव और पार्वती बाई की प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी, जो आपको फिल्म से बांधे रखेगी।

फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त ने बेस्ट परफॉरमेंस दी है। उन्होंने ना सिर्फ डांस पर ही फोकस किया है बल्कि, युद्ध पर भी सैनिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग की है। अगर फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड की बात करें, तो सभी गाने शानदार है। फिल्म का एक गाना 'मन में शिवा' कमाल का सॉग है। गाने के लिरिक्स में कैरेक्टर्स के नाम शामिल है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद जानदार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story