Panipat Trailer Out: संजय दत्त के खिलाफ अर्जुन कपूर ने उठायी तलवार, हर तरफ दिखा खूनी मंजर

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर (Panipat) रिलीज हो चुका है। ट्रेलर काफी शानदार है। इस फिल्म के जरिए कृति सेनन पहली बार मराठा का किरदार निभा रही है.. वहीं संजय दत्त और अर्जुन कपूर का लुक किसी से भी कम नहीं है। ये पहला मौका है, जब तीनों के साथ काम कर रहे है... ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में एक्शन, प्यार और युद्ध तीनों ही देखने को मिलेगा। इस फिल्म का मुकाबला 6 दिसंबर को अनन्या पांडे (Ananya Panday), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) से होगा।
फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) 'पार्वती बाई' के किरदार में है, जो अर्जुन कपूर की पत्नी है। वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मराठा योद्धा 'सदाशिव राव भाऊ' का रोल अदा कर रहे है... इसके अलावा, संजय दत्त (Sanjay Dutt) अफगानिस्तानी के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभा रहे है। आपको बता दें कि पानीपत की लड़ाई में अहमद शाह अबदाली ने मराठाओं को हरा दिया था। इस लड़ाई में 40 हजार मराठाओं का खून बहा था। इस फिल्म के जरिए जीनत अमान (Zeenat Aman) लंबे अरसे बाद पर्दे पर आएंगी। फिल्म में जीनत अमान 'सकीना बेगम' का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
Arjun Kapoor in #Panipat... Directed by Ashutosh Gowariker... 6 Dec 2019 release. #PanipatTrailer out tomorrow. pic.twitter.com/IKITI75zJA
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 4, 2019
ट्रेलर (Panipat Trailer Out) में हर तरफ खूनी मंजर नजर आएगा। युद्ध को असलियत में दिखाने के लिए भारी भरकम बजट का इस्तेमाल करना पड़ा। इस फिल्म से डायरेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर में डायलॉग्स, एक्शन की कोई कमी नहीं है। वहीं अदाकारी और डायरेक्शन पर भी बखूबी काम किया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'पद्मावत' (Padmaavat) और 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) जैसी फिल्में याद आ जाएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने किया है। आशुतोष गोवारिकर की 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों का डायरेक्टर रहे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS