करीना कपूर के पति सैफ अली खान पर आया परिणीति चोपड़ा का दिल, 18 साल की उम्र में की थी पहली Kiss

करीना कपूर के पति सैफ अली खान पर आया परिणीति चोपड़ा का दिल, 18 साल की उम्र में की थी पहली Kiss
X
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का दिल करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान पर आया हुआ है। उन्होंने अपने क्रश को लेकर बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश है।

बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज हो चुकी है। लोग उनके काम को काफी पसंद कर रहे है। इस बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'डू यू रिमैमबर चैलेंज' लेती नजर आ रही है। इस चैलेंज के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। जिसके चलते इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

वीडियो में परिणीति चोपड़ा से सवाल किया जाता है कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था, इसका जवाब देते हुए वो कहती है कि अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। इसके अलावा, एक सवाल पर परिणीति चोपड़ा बताती है कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहले डेट को लेकर भी खुलासा किया और बताया- 'मैं कभी डेट पर नहीं गई.. हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे.. मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे..'

इसके अलावा, परिणीति चोपड़ा का दिल करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान पर आया हुआ है। उन्होंने अपने क्रश को लेकर बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने डिजिटल डेब्यू किया है। इस फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी समेत कई सितारों लीड रोल में है। फिल्म का डायरेक्शन रिभू दासगुप्ता ने किया है। ये मूवी साल 2016 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का रीमेक है।

Tags

Next Story