Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 13: 'पति-पत्नी' के बीच 'वो' से इंप्रेस दर्शक, 13वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 13: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 13वें दिन 2.65 करोड़ का बिजनेस किया। इस कमाई से अब फिल्म ने 73.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
it was grand success celebration of our film Pati Patni aur Woh last night . Congratulations Team #PatiPatniAurWoh pic.twitter.com/lEJgCko9n3
— vinod bhanushali (@vinodbhanu) December 18, 2019
फिल्म की कहानी- 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की कहानी चिंटू त्यागी की है। फिल्म में चिंटू त्यागी का किरदार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने निभाया है, जो कानपुर में पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करता है। चिंटू अपने माता-पिता की हर बात मानता है। माता-पिता के कहने पर वो शादी के लिए लड़की देखने जाता है, वहां उसकी मुलाकात वेदिका से होती है। वेदिका के किरदार में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) है।
Kartik Ananya Aur Woh
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) December 11, 2019
Subtly moving on to the next one !! #PatiPatniAurWoh#Dostana2 Prep 😂 pic.twitter.com/Kye1v2Owgl
वेदिका पहली मुलाकात में चिंटू से वर्जिनिटी और ब्रेकअप के बारे में सब कुछ बता देती हैं। इस बात से चिंटू त्यागी को कोई फर्क नहीं पड़ता और दोनों शादी के लिए हां कर देते है। शादी के बाद कुछ दिन तक सब अच्छा बीत रहा होता है, लेकिन बाद में चिंटू को अपनी लाइफ बोरिंग लगने लगती है। इस बाद तपस्या सिंह नाम की लड़की की एंट्री होती है। तपस्या दिखने पर काफी हॉट एंड सेक्सी है। जिसे देख चिंटू पहली नजर में फिदा हो जाता है।
I m already watched #PatiPatniAurWoh 5 time's and @ananyapandayy acting is very very nice....And I m very Existed when your next movie coming soon...😍 https://t.co/MKhflDiXFn
— Aniket Jadhav (@AniketJadhavv) December 16, 2019
तपस्या के रोल में अनन्या पांडे (Ananya Panday) है, जो काम के सिलसिले में दिल्ली से कानपुर पीडब्ल्यूडी के दफ्तर आती है। काम के दौरान चिंटू और तपस्या एक-दूसरे के साथ रोमांस करना शुरू कर देते है। लेकिन इस बीच तपस्या को पता चल जाता है कि चिटूं शादीशुदा है। जिसके बाद तपस्या चिंटू से ब्रेकअप कर लेती है। खुद को बचाने के लिए चिंटू मनगढ़ंत कहानी बनाता है और कहता हैं कि उसकी पत्नी वेदिका का किसी और के साथ अफेयर है और वो इस शादी से खुश नहीं हैं। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे बीच में ट्विस्ट देखने को मिलते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS