Pati Patni Aur Woh Trailer Out: शादीशुदा जिंदगी से परेशान कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे को देख फिसला दिल

Pati Patni Aur Woh Trailer Out: शादीशुदा जिंदगी से परेशान कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे को देख फिसला दिल
X
'पति, पत्नी और वो' फिल्म का नाम जब से सामने आया है, तब से फैंस को ट्रेलर का इंतजार बेस्रबी से था। ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है, जो काफी मजेदार है। ट्रेलर में अनन्या पांडे हॉटनेस का तड़का लगा रही है.. वहीं भूमि पेडनेकर का अंदाज बिल्कुल हटकर है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Wo) का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस ट्रेलर में कार्तिक आर्यन चिंटू त्यागी का किरदार निभा रहे है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी का किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही है, जिनका नाम वेदिका है। इसके अलावा, अनन्या पांडे हॉटनेस का तड़का लगाती हुई दिखाई दे रही है। अनन्या पांडे फिल्म में 'वो' का किरदार निभा रही है, फिल्म में अनन्या का नाम तपस्या सिंह है।


ट्रेलर (Pati, Patni Aur Woh Trailer) में जोक्स का पिटारा है। चिंटू त्यागी बने कार्तिक की कम उम्र में शादी हो जाती है, जब पति यानी कार्तिक अपनी होने वाली पत्नी से उसके हॉबी के बारे में पूछता है और जवाब में भूमि 'सेक्स' बोलती है। शादी के बाद जिम्मेदारियों के बोझ तले वो इतना दब जाता है कि वो बाहर प्यार ढूंढने लगता है। इस बीत अन्नया पांडे यानी 'तपस्या सिंह' की एंट्री होती है, जिसे देख कार्तिक लट्टू हो जाता है। अनन्या का काफी बोल्ड (Ananya Panday Bold Look) अवतार दिखाया गया है। वो कार्तिक के ऑफिस में काम करने आई होती है।

पूरे ट्रेलर में कार्तिक 'पत्नी' और 'वो' (Pati Patni Aur Wo) के बीच में फंसे दिखाई देते है। ये फिल्म 'पति,पत्नी और वो' पुरानी फिल्म का रीमेक है। पुरानी फिल्म में वाइफ को बीमार बताया जाता था.. और इस फिल्म में पत्नी के अफेयर के बारे में झूठ बोलते दिखाया गया है। फिल्म में कई रीमिक्स गाने (Pati Patni Aur Wo Songs) भी है। टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का 'धीमे-धीमे' (Dheeme Dheeme) गाना भी शामिल है.. इसके अलावा, गोविंदा (Govinda) का 'अंखियों से गोली मारे' (Ankhiyon Se Goli Mare) गाना भी है। कुल मिलाकर फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। ये फिल्म अगले महीने 6 दिसंबर को रिलीज (Pati, Patni Aur Woh Releasing Date) होने वाली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story