पायल घोष की राजनीति में एंट्री, रामदास आठवले की पार्टी RPI की ज्वॉइन

पायल घोष की राजनीति में एंट्री, रामदास आठवले की पार्टी RPI की ज्वॉइन
X
पायल घोष ने रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई ज्वॉइन कर ली है।रामदास आठवले ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के दौरान पायल घोष ने आरपीआई का झंडा लहराया।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष अब रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई यानी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई है। पायल घोष का स्वागत खुद रामदास आठवले ने किया। पार्टी में शामिल होने के बाद ही उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट भी किया गया है। इस मौके पर पायल घोष का परिचय देते हुए केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि 'जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल'।

पायल घोष के राजनीति में एंट्री को लेकर हर कोई हैरान है। खबर है कि पायल घोष के बाद अब उनके वकील भी पार्टी में शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि पायल घोष और अनुराग कश्यप के बीच चल रही इस जंग में रामदास आठवले ने पायल घोष के लिए न्याय की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की थी। इसके अलावा, लोगों से अनुराग कश्यप की फिल्मों का बहिष्कार करने की भी अपील की थी।

पायल घोष (Payal Ghosh) का अनुराग कश्यप पर सात साल पहले उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पायल ने इस मामले में मुंबई पुलिस ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यही नहीं, उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए पीएम मोदी से लेकर अमिता शाह तक मदद मांगी है। पायल का कहना है कि उन्हें जान का खतरा है, इसलिए उनके लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वहीं इन आरोपों को अनुराग कश्यप ने झूठा करार दिया है।

Tags

Next Story