Boyfriend के लिए पूजा भट्ट ने ठुकरा दी थी पापा महेश भट्ट की फिल्म, बाद में Liplock कर खड़ा किया था विवाद

Boyfriend के लिए पूजा भट्ट ने ठुकरा दी थी पापा महेश भट्ट की फिल्म, बाद में Liplock कर खड़ा किया था विवाद
X
Pooja Bhatt: पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट है और उनकी मां का नाम किरण भट्ट है।

पूजा भट्ट 24 फरवरी को 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट है और उनकी मां का नाम किरण भट्ट है। पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र से ही शुरु कर दिया था। उन्होंने टीवी सीरियल 'डैडी' में काम करना शुरु किया। इस सीरियल के डायरेक्टर महेश भट्ट थे। इस सीरियल की कहानी एक शराबी पिता और उसके बेटी के रिश्ते पर बेस्ड थी। जिसमें पूजा भट्ट के पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था।

लेकिन पूजा भट्ट को असली पहचान फिल्म 'दिल है की मानता नहीं' से मिली। इस फिल्म के पूजा को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद उनके पास बड़े और शानदार फिल्मी ऑफर्स की लाइन लग गई। पूजा भट्ट ने सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। पूजा भट्ट ने न सिर्फ एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी किस्मत को अजमाया। उन्होंने हॉलिडे, धोखा, कजरारे, जिस्म जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया।

बताया जाता है कि पूजा भट्ट को सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' ऑफर हुई थी। पापा महेश भट्ट ने ये फिल्म उन्हें ऑफर की थी, लेकिन उस वक्त पूजा भट्ट किसी के साथ रिलेशनशिप में थी और इस फिल्म को मना करने के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड ने कहा। साथ ही धमकी दी थी कि अगर उन्होंने ये फिल्में की, तो वो उनसे शादी नहीं करेगा। जिसके बाद पूजा भट्ट ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पापा को फिल्म के मना कर दिया। लेकिन कुछ महीनों बाद उनका ये रिश्ता नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद पूजा ने फिल्म 'सड़क' से वापसी की। तब तक 'आशिकी' फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को साइन किया जा चुका था। पूजा भट्ट का नाता विवादों से भी रहा। उनकी एक फोटो को लेकर खूब आलोचना हुई, जिसमें वो अपने पापा महेश भट्ट को लिप टू लिप किस करती हुई नजर आ रही है। दरअसल, ये एक मैगजीन के लिेए फोटोशूट था। लोगों का गुस्सा उस वक्त और बढ़ गया जब महेश ने अपने बयान में कहा- 'अगर पूजा उनकी बेटी न होती, तो वे उनसे शादी कर लेते।'

Tags

Next Story