बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई अनुष्का शर्मा और करीना कपूर, प्रेग्नेंसी में भी कमाल का हैं फैशन स्टेटमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में है। पहले बात करें अगर अनुष्का शर्मा की तो, अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। अनुष्का मुंबई में अपने पिता के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान अनुष्का ने लॉन्ग वाइट ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट कैरी किया हुआ था। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अब बात करें अगर करीना कपूर खान की तो, हाल ही में करीना कपूर खान खूबसूरत अंदाज में स्पॉट हुई। प्रेग्नेंसी में भी उनका फैशन स्टेटमेंट काफी कमाल का है। करीना कपूर हाल ही में एक रेडियो चैट शो 'व्हाट वुमेन वांट्स' की शूटिंग पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर का आउटफिट पहना हुआ था। करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को 7 महीने हो चुके है। करीना अगले साल 2021 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं अनुष्का शर्मा जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी।
अनुष्का अगले साल जनवरी में मां बनने वाली है। हाल ही में अनुष्का विराट कोहली के साथ दुबई से लौटीं है। दोनों एक्ट्रेसेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने झोली में अभी फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। लेकिन वो बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही है। वहीं करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा आमिर खान भी नजर आएंगे। इसके अलावा, करीना 'व्हाट वुमेन वांट्स' की शूटिंग में भी बिजी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS