Priety Zinta Birthday: 33 साल की उम्र में प्रीति जिंटा बन गई थीं 34 बच्चियों की मां, करियर शुरु करने में आई थीं काफी परेशानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा 31 जनवरी को 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। प्रीति जिंटा बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर है। प्रीति ने 'कल हो ना हो', 'कभी अलविदा ना कहना', 'कोई मिल गया', 'सलाम नमस्ते', 'वीर जारा' जैसी बेहतरीन फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। फिलहाल प्रीति फिल्मों से दूर है और आंत्रप्रेनर अपने करियर को संवार रही है। ये बात बहुत कम ही लोग जानते है कि एक्टिंग और बिजनेस के अलावा प्रीति जिंटा बीबीसी के लिए आर्टिकल्स भी लिखा करती थीं।
प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचाल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा और नीलप्रभा है। प्रीति के पापा इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। 13 साल की उम्र में प्रीति ने अपने पिता को एक कार एक्सीडेंट में खो दिया। इस एक्सीडेंट में उनकी मां को भी गंभीर चोटें आई जिसके चलते कुछ सालों बाद उनकी मां का भी देहांत हो गया। इस हादसे ने प्रीति को वक्त से पहले मैच्योर बना दिया।
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। साल 1997 में एक ऑडिशन के दौरान शेखर कपूर ने प्रीति को देखा तो उन्होंने प्रीति को एक्ट्रेस बनने की सलाह दी। शेखर कपूर प्रीति और ऋतिक रोशन को लेकर 'तारा रम पम' बनाने वाले थे लेकिन ये कैंसल हो गई। इसके बाद प्रीति ने कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' में काम किया लेकिन ये फिल्म दो साल तक अटकी रही। इस दौरान प्रीति कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी थीं, जिसमें 'दिल से' और 'सोल्जर' जैसी फिल्मों शामिल थी।
साल 2016 की शुरुआत में प्रिटी जिंटा ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी कर ली। प्रीति और जीन गुडइनफ ने 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। लगभग 6 महीनों बाद प्रीति और जीन की वेडिंग फोटोज सामने आई थी। ये बात भी शायद ही कोई जानता होगा कि साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश के एक अनाथ आश्रम की 34 लड़कियों को गोद लिया था। इन 34 लड़कियों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी प्रीति ने ले रखी है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS