पहली बार प्रियंका और निक साथ में करेंगे काम, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

पहली बार प्रियंका और निक साथ में करेंगे काम, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
X
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार एक वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में दोनों दर्शकों को शादी करने जा रहे कपल्स की लव स्टोरी बताएंगे। इसकी जानकारी खुद प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी अक्सर चर्चाओं में रहती है। इस बार ये जोड़ी वेब सीरीज को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। जी हां, प्रियंका और निक एक वेब सीरीज में साथ नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के बैनर तले बनेगी। इस वेब सीरीज का नाम 'इविल आई' बताया जा रहा है। प्रियंका और निक जोनस इस वेब सीरीज में शादी करने वाले कपल्स की असली कहानियों के बारे में बताएंगे। इसकी जानकारी निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी।

पोस्ट में निक जोनस (Nick Jonas) ने लिखा है- 'प्रियंका और मैं अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस नई सीरीज का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटिड हैं, अगर आप शादी करने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपकी लव स्टोरी सुनना चाहेंगे', वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। प्रियंका ने लिखा, 'निक जोनस और मैं नए प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटिड हैं, मैं और निक पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे, ये शो दोस्तों और परिवार से आने वाले प्यार का जश्न मनाएगा, साथ ही संगीत और डांस के जरिए सभी को एक साथ जोड़ेगा'

प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने लिखा प्यार भरा पोस्ट, यूजर बोले- 'थर्ड क्लास का निबंध'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वेब सीरीज के अलावा अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए दो और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। इसमें एक वेब सीरीज बायोटेररिस्ट मां आनंद शीला की कहानी 'शीला' पर बेस्ड है तो दूसरी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में वो ब्रिटिश एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ काम कर रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक दिसंबर 2018 को निक जोनस के साथ शादी की थी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहती है। वो अक्सर निक के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है।

Tags

Next Story