किसान आंदोलन के समर्थन में प्रियंका चोपड़ा और सोनू सूद, कहा- 'किसान है .. तो हम हैं'

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रियंका चोपड़ा और सोनू सूद, कहा- किसान है .. तो हम हैं
X
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- किसानों को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा- 'किसान तो हमारे सैनिक है। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।'

तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। इस आंदोलन को पंजाब-हरियाणा से लेकर विदेशों तक से सपोर्ट मिल रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड के कई सितारें भी सामने आए है। बात करें अगर देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की तो, प्रियंका चोपड़ा ने किसान आंदोलन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। प्रियंका चोपड़ा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- किसानों को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा- 'किसान तो हमारे सैनिक है। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।' प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। प्रियंका ने ये ट्वीट दिलजीत के एक ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए किया। वहीं सोनू सूद ने भी समर्थन में ट्वीट किया और लिखा- 'किसान है .. तो हम है।'

आपको बता दें कि किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए पंजाब के कई खिलाड़ी और कलाकारों ने अपने अवॉर्ड वापस लौटाने का ऐलान किया है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। इसमें कांग्रेस समेत 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस भी साथ है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे राहुल गांधी के किसानों को समर्थन को मजबूत करने वाला कदम बताया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल, टीआरएस, आरएलडी समेत बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

Tags

Next Story