हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'झुंझलाहट और गुस्सा, दु:ख और बेबसी'

यूपी के हाथरस गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसका असर सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है। इस केस को लेकर हर कोई सदमे है। आम आदमी हो या फिर बॉलीवुड स्टार, हर किसी के मन में इस केस को लेकर गुस्सा है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने पोस्ट के जरिए एक सवाल किया, उनका ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निंदा करते हुए अपने पोस्ट में पूछा- 'अनादर और गालियां, झुंझलाहट और गुस्सा, दु:ख और बेबसी, ये भावनाएं बार-बार आ रही है। ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है, हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती है। ये नफरत क्यों है ? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहे है? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?' प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को लोग जमकर लाइक कर रहे है। हर कोई प्रियंका के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और बर्बरता के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहा है।
आपको बता दें, प्रियंका के अलावा कई और सेलेब्स भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है और न्याय की मांग कर रहे है। इस मामले पर बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने लिखा- 'अब और हैशटैग नहीं। यह देखकर घिन आती है कि औरतों के साथ यहां किस तरह का सुलूक किया जाता है। मेरी जैसी उन औरतों की दशा का अंदाज़ा भी लगाना मुश्किल है, जो सक्षम जातियों से नहीं आतीं। यह डरावने मर्द। उनकी रोज़ की कहानियां। आओ, हम सब भी उन्हीं की तरह बन जाते हैं। सोचती हूं कि ऐसा कोई मंत्र होता, जिसका जाप करके ऐसा किया जा सकता।'
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS