प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक ने दी वाइन की बोतल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) को उनके जन्मदिन पर काफी महंगे गिफ्ट्स (Expensive Gifts) मिले होंगे, लेकिन जो गिफ्ट उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने दिया, उसके सामने सब कुछ फिका पड़ जाएगा। निक ने अपनी पत्नी को काफी महंगी रेड वाइन की बोतल (Bottle) गिफ्ट में दी है। जो आम रेड वाइन से बिल्कुल अलग है। इसकी तस्वीर प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। बता दें कि प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए गिफ्ट भेजा।
प्रियंका इन दिनों शूटिंग के चलते लंदन में है और उनके पति निक जोनस यूएस में है। निक और प्रियंका के प्यार के चर्चे दुनिया भर में मशहूर है। प्रियंका का बर्थडे हो और निक उन्हें कोई गिफ्ट न दें ऐसा कभी हो सकता है क्या। निक ने यूएस से ही अपनी पत्नी प्रियंका के लिए 1982 Chateau Mouton Rothschild की बोतल भेजी है। प्रियंका ने इस बोतल की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि टेबल पर वाइन का एक बड़ा गिलास रखा है जिसके पास सफेद फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है और कैंडल्स के साथ वाइन की बोतल के जैसे कुछ छोटे खिलौने पड़े हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'लव यू निक जोनस'।
अब इस वाइन की बोतल की बात करें तो एक वेबसाइट के मुताबिक, इसकी 750 मिली लीटर की कीमत करीब 131,375 रुपए है।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब निक ने प्रियंका को मंहगा गिफ्ट दिया। वह डेटिंग के टाइम से ही प्रियंका को मंहगे गिफ्ट देते आएं हैं। प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर 2018 को हुई थी, जो काफी समय तक सुर्खियों में छाईं रही थी। अभी भी यह कपल अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS