Oscars 2021: 'व्हाइट टाइगर' के नॉमिनेशन पर प्रियंका चोपड़ा भूली Diet, खुद को दी Pizza पार्टी

93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 के नॉमिनेशन्स की घोषणा इस बार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने की। हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन फरवरी के महीने में हो दाता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल ये मार्च में हुआ। प्रियंका ने जहां शानदार ब्लू गाउन पहना हुआ था तो वहीं निक ने गोल्डन सूट कैरी किया हुआ था। प्रियंका चोपड़ा की खुशी उस वक्त देखने को मिली, जब ऑस्कर के नॉमिनेशन्स में उनकी फिल्म शामिल हुई।
नॉमिनेशन के घोषणा के दौरान बेस्ट एडब्टेड स्क्रीनप्ले की कैटेगिरी के नॉमिनेशन में अपनी फिल्म 'व्हाइट टाइगर' को देख प्रियंका चोपड़ा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उनकी खुशी चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसको लेकर प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा- 'हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए है.. रमीन और उनकी टीम को बधाई... व्हाइट टाइगर... मुझे नॉमिनेशन का ऐलान करने का मौका मिला, जिससे ये मेरे लिए और भी खास हो गया.. खुद में गर्व महसूस कर रही हूं।'
फिल्म 'व्हाइट टाइगर' के नॉमिनेशन होने की खुशी में प्रियंका चोपड़ा ने खुद को पिज्जा पार्टी दी। प्रियंका ने हैवी पिज्जा ऑर्डर किया। इस पिज्जा की वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। वीडियो में आप देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा हुड्डी पहनी हुई है। वो पिज्जा का बॉक्स खोलती है और फिर खाना शुरु करती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने निक जोनस को भी टैग किया। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'ये स्वर्ग है'.... आप भी देखिए ये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS