समुद्र की लहरों को गौर से देखती हुई नजर आई प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बुक 'अनफिनिश्ड' काफी चर्चाओं में है। वहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी सुर्खियां बटोर रहे है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में प्रियंका का 15 साल पुराना फोटो काफी वायरल हो रहा है। ये फोटो प्रियंका ने नहीं, बल्कि उनकी फ्रेंड ने इंटरनेट पर शेयर किया है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे है। शेयर करने के कुछ मिनटों में ही ये फोटो तेजी से वायरल हो गई।
प्रियंका की फ्रेंड ने प्रियंका संग एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रियंका और उनकी फ्रेंड साथ में बैठे दिखाई दे रहे है। दोनों मरीन ड्राइव पर बैठे समुद्र की लहरों को देख रहे है। ये फोटो करीब 15 साल पुरानी है। इस पोस्ट को जब प्रियंका चोपड़ा ने देखा, तो खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा- 'आई लव यू क्वीन', वहीं इस कमेंट को निक जोनस ने हार्ट इमोजी से लाइक किया।
निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा के कमेंट को हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें, प्रियंका की अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' हाल ही में लॉन्च हुई। इस बुक में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया है। प्रियंका ने अपनी जिंदगी तमाम उतार-चढ़ाव के बारे में बात की है। डिप्रेशन, फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल और पति निक जोनस के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बोला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS