Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा बनकर आएगी प्रियंका चोपड़ा की बहन, Contestants List में जोड़ा जा रहा इन सेलेब्स का भी नाम!

Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा बनकर आएगी प्रियंका चोपड़ा की बहन, Contestants List में जोड़ा जा रहा इन सेलेब्स का भी नाम!
X
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bigg Boss 17: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर्स ने भले ही बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Bigg Boss 17 Contestants) जारी न की हो। लेकिन, इसके बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स (Contestants) को लेकर खबरें आ रही है।

दरअसल, बिग बॉस 17 को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो के प्रोमो पिछले महीने से रिलीज किए जा रहे है, जिनमें केवल सलमान खान को ही दिखाया जा रहा है। अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट्स (Contestants) के नाम की पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन प्रोमो से साफ है कि जो भी सेलेब्स बिग बॉस के घर में रहने के लिए आएगा वो बम से भी ज्यादा धमाके करने वाला होगा। खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की पहले ही शो में एंट्री पक्की हो चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट (जो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे) का नाम भी इस शो से जोड़ा जा रहा है। वहीं अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस के नए सीजन में प्रियंका चोपड़ा की बहन भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो शो के प्रीमियर पर ही पता चल सकेगा।



मन्नारा चोपड़ा हो सकती है बिग बॉस 17 का हिस्सा

खबरों की मानें तो बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा एंट्री कर सकती हैं। मन्नार चोपड़ा की बाते करें तो उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई 'जिद' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं शो को और ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल बनाने के लिए एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा इस शो में कई यूट्यूबर्स के आने की भी खबरें है।

गुरुवार की शाम जारी हुआ एक और नया प्रोमो

मेकर्स ने गुरुवार की शाम एक और नया प्रोमो जारी किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि सोचा कुछ और...हुआ कुछ और...कुछ ऐसा ही होगा बिग बॉस का नया सीजन। बिग बॉस का सीजन 17 रविवार से प्रसारित होगा। जिसे दर्शक रात 9 बजे देख सकेंगे।



ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant की बढ़ी मुश्किलें


Tags

Next Story