अमिताभ बच्चन के इस गाने पर कमर मटकाती नजर आई प्रियंका चोपड़ा, वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते है। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो 'सोना सोना' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में उनके साथ एक बच्ची भी दिखाई दे रही है, जो गाने पर डांस करने के लिए प्रियंका चोपड़ा के डांस मूव्स कॉपी कर रही है। वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस में नजर आ रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जिस गाने पर डांस कर रही है। वो गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मेजर साब' का सॉन्ग है। प्रियंका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी सास खूब मस्ती करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को भी लोग काफी पसंद कर रहे है।
वीडियो में आप देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा घोड़े के तरह हिनहिनाती दिखाई दे रही हैं और फिर दौड़ने लगती हैं जबकि उनकी सासू मां उनकी ड्रेस को पकड़कर उनसे दौड़ लगवाती हैं। मस्ती भरे इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। वीडियो में आप सास-बहू की ट्यूनिंग को साफ समझ सकते है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS