जब शादी में न बुलाने को लेकर प्रियंका चोपड़ा से नाराज हुआ फैन, देसी गर्ल ने यूं मनाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के चाहने वाले न सिर्फ देश में है बल्कि विदेशों में भी है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरा हुआ है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के एक फैन ने उनसे शिकायत की। इसका जवाब एक्ट्रेस ने बखूबी तरह से दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रियंका से शादी में नहीं बुलाने को लेकर शिकायत की।
प्रियंका के एक फैन ने ट्वीटर पर लिखा- 'मुझे शादी के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? मैं उस समय जोधपुर में आस-पास था।' अपने फैन के इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने शानदार तरीके से जवाब दिया। देसी गर्ल ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वो इस बात को नहीं जानती है। प्रियंका ने लिखा- 'मुझे खेद है, मुझे लगता है कि मैं आपको नहीं जानती... नहीं तो यह नहीं होता ही नहीं'.. इसके साथ ही प्रियंका ने हंसते हुए इमोजी का इस्तेमाल किया।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी की फोटोज जमकर वायरल हुई थी। प्रियंका ने हिंदू धर्म और ईसाई धर्म के हिसाब से निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आए थे। इससे पहले वो 'स्काई इज पिंक' मूवी में नजर आई थीं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS