सफेद सूट में प्रियंका चोपड़ा ने किया था ससुराल में गृहप्रवेश, 'अनफिनिश्ड' के कुछ किस्से हुए लीक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बुक में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के कई छोटे और बड़े खुलासे किए है। प्रियंका की इस बुक के कुछ पेज सोशल मीडिया पर लीक हो गए है। जिसे निक जोनास के फैन क्लब ने शेयर की है। लीक हुए पेज पर प्रियंका ने लिखा है, 'नो स्पोइलर्स प्लीज'... बुक के पेज पर प्रियंका चोपड़ा की फोटोज भी है।
एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा ससुराल में गृहप्रवेश करती हुई नजर आ रही है। पीछे निक जोनस भी दिखाई दे रहे है। इस फोटो के नीचे लिखा है- 'क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था, लेकिन हमने इसको बेस्ट बनाया... गृहप्रवेश सेरेमनी के साथ।' फोटो में आप देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है और ऑरेंज कलर की दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है।
📸|| Some pics of Nick and Priyanka from her new book! pic.twitter.com/QzukPkW1MC
— Daily Nick Jonas (@DailyNickJonas) February 8, 2021
गृह प्रवेश के दौरान प्रियंका सिर पर कलश रख अंदर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की बुक के ये पेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बात दें कि साल 2018 में जोधपुर के एक पैलेस में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने धूम धाम से शादी की थी। शादी की फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS