निक जोनास से पहले प्रियंका चोपड़ा इस एक्टर संग कर चुकीं थी सगाई, करियर के लिए छोड़ दिया था पहला प्यार

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को फैंस लगातार बर्थडे विश कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ। प्रियंका ने करियर की शुरुआत साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिझन' से की थी। लेकिन पहचान उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' से मिली। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रियंका अपने 18 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। इस दौरान प्रियंका के अफेयर के चर्चे खूब खबरों में आए।
प्रियंका का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। लेकिन प्रियंका को मिली सफलता के आगे असीम मर्चेंट बार-बार आ रहे थे। प्यार और करियर के बीच प्रियंका ने अपने करियर को चुना। साल 2008 में असीम मर्चेंट और उनके सेक्रेटरी प्रकाश जाजू का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से प्रियंका ने असीम से बात करना ही छोड़ दिया।
फिल्म 'अंदाज' की शूंटिग के दौरान खबरें उड़ी कि प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार एक दूसरे को डेट कर रहे है। खबरें यहां तक थी कि प्रियंका की वजह से अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से तलाक लेने को भी तैयार थे। लेकिन ट्विंकल खन्ना ने इस मामले को बखूबी हैंडल किया और शादीशुदा जिंदगी को बचा लिया।
इसके बाद प्रियंका के अफेयर की खबरें डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा के साथ सामने आनी शुरू हो गया। दोनों ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में साथ में काम किया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिका। इसके बाद प्रियंका का नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ा। फिल्म 'डॉन' की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आने लगे और ये खबरें शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार बनने का कारण बनने लगी। जिसके चलते शाहरुख ने प्रियंका चोपड़ा से दूरी बनाना शुरू कर दिया।
फिल्म 'कमीने' के दौरान प्रियंका (Priyanka Chopra) और शाहिद कपूर एक-दूसरे के बेहद करीब थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। लेकिन बाद में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निकल जोनास को डेट किया और साल 2018 में शादी कर अपना घर बसा लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS