जब प्रियंका चोपड़ा ने कराई थीं लारा दत्ता की शादी, पता चलते ही रिश्ता तुड़वाने पहुंच गए थे अक्षय कुमार

जब प्रियंका चोपड़ा ने कराई थीं लारा दत्ता की शादी, पता चलते ही रिश्ता तुड़वाने पहुंच गए थे अक्षय कुमार
X
लारा दत्त ने जहां मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया, तो वही प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया। प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मानी जाती है। दोनों बेहद करीब है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती काफी मशहूर है। लारा दत्त ने जहां मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया, तो वही प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया। प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मानी जाती है। दोनों बेहद करीब है। कहा जाता है कि पहले दोनों एक दूसरे से सारी बातें शेयर करती थीं। यही नहीं, एक दूसरी के जिंदगी में क्या चल रहा है। इसकी खबर भी दोनों को रहती थीं।

लेकिन जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ता गया, दोस्ती फीकी पड़ती गई। अब लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की बातें काफी कम हो गई है। दोनों एक-दूसरे से कभी-कभी इंटरनेट के जरिए बातें करती है। यूं तो दोनों ने साथ में ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन दोनों के चर्चे इंडस्ट्री में काफी है। दोनों ने साथ में एक ही फिल्म की है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का नाम 'अंदाज' है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। दोनों से जुड़ी एक बात लोगों को आज भी याद है।

ये बात प्रियंका और लारा दत्ता से जुड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने लारा दत्ता की शादी कराई थी। लारा दत्ता के लिए लड़का खुद प्रियंका चोपड़ा ने ढूंढा था और उससे शादी होती, इससे पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी टांग अड़ा दी थी। अक्षय कुमार ने इस शादी को रुकवा दिया। इस पर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बीच काफी बहस भी हुई थीं। लेकिन आखिर में ये शादी पूरी नहीं हो पाई। ये रियल नहीं बल्कि 'अंदाज' फिल्म का एक सीन है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए फिल्म का ये सीन-

Tags

Next Story