प्रियंका चोपड़ा का ये नया अंदाज बना देगा आपको दीवाना, बोल्ड लुक में एक्ट्रेस पहुंची अपने रेस्टोरेंट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का हर अंदाज निराला होता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपना जलवा हॉलीवुड में भी दिखाया है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी करने के बाद से ही प्रियंका ज्यादातर खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। इधर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती है। वह कभी अपने पति संग, कभी अपने परिवार तो कभी अपनी अकेले की फोटोज शेयर करती ही रहती हैं। इन दिनो एक्ट्रेस न्यूयॉर्क में अपने रेस्टोरेंट 'सोना' (Sona) को लेकर खबरों में छायी हुईं हैं। प्रियंका का ये रेस्टोरेंट विदेश में इंडियन स्टाइल खाना प्रोवाइड कराता है।
हाल ही में एक्ट्रेस अपने रेस्टोरेंट पहुंची थी और वहीं से प्रियंका ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इन फोटोज में प्रियंका बहुत गॉर्जियस लग रही है। प्रियंका ने इन फोटोज में पतली स्ट्रैप्स वाली हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी हुई है। इस सेक्सी ड्रेस के साथ प्रियंका ने गोल्डन रिस्ट वॉच से मैचिंग ब्रेसलेट और गोल्डन हील्स लिए हुए थे। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बालों का हाई बन बनाया हुआ है। फोटोज मे एक्ट्रेस के सभी लुक्स एकदम जोरदार हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में प्रियंका लिखती हैं, "न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत। @sonanewyork के लिए खूब सारा प्यार।"
प्रियंका की इन फोटोज को उनके फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहें हैं। पसंद करने के अलावा प्रियंका के इस पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में सभी अपने रिएक्शन भी दे रहें हैं। प्रियंका के इस पोस्ट को पति निक जोनस ने लाइक करते हुए उस पर कॉमेंट भी किया है। निक ने प्रियंका के इस बोल्ड लुक पर प्यार जताने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं मॉड्ल और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने उनके पोस्ट पर 'Gurlll' कॉमेंट किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के काफी फैंस ने भी उनके इस पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को 2.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS