प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, US में देसी गर्ल मचा रही धमाल

देसी गर्ल से बनीं इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चाओं में शुमार रहती है। प्रियंका ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक बुक 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की थी। इस बुक को लोगों द्वारा इतना पसंद किया गय कि ये बुक यूएस की बेस्ट सेलर बुक बन गई। इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी बुक ने 'बेस्ट सेलर' के रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफिनिश्ड है। इस पर खुशी जताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस बुक में अपनी जिंदगी से जुड़े खट्टे-मीठे पलों का जिक्र किया है। उन्होंने इस बुक में उन परेशानियों को भी बताया है, जिनसे गुजर कर वो आज यहां तक पहुंची है'
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पिछली बार बॉलीवुड मूवी 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि लंबे समय के बाद प्रियंका पर्दे पर लौट रही है, ऐसे में ये फिल्म अच्छी कमाई करेगी। लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, प्रियंका की आने वाली फिल्मों में 'द व्टाहाइट टाइगर' है जिसकी शूटिंग के लिए वो दिल्ली आई थी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS