जब USA गई प्रियंका चोपड़ा, तो कहने लगे लोग- 'वापस भारत जाओ... बुर्का पहनो... गैंग रेप करवाओ'

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो बॉल्ड शेप्ड की ड्रेस में नजर आ रही है। इसको लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है। कोई प्रियंका को पोकेमॉन बता रहा है, तो कोई उनकी ड्रेस की तुलना क्रिकेट बॉल की शेप से कर रहे है। आप भी देखिए प्रियंका चोपड़ा पर बन रहे वायरल मीम्स-
Too funny... Thanks for making my day guys ! @LUXURYLAW #halpernstudio pic.twitter.com/TpEJIUocSJ
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 23, 2021
आपको बता दें कि 'अनफिनिश्ड' बुक में प्रियंका ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के खुलासे किए है। प्रियंका ने हॉलीवुड सफर के बारे में बताया कि 'मुझे याद है कि मैंने टीव ऑन किया था और खुद को गेम का ऐलान करते हुए देखा था... फिर मेरे पहले इंटरनेशनल गाना इन माई सिटी का प्रोमो चला... मैंने उस प्रोमो को लाखों दर्शकों के साथ देखा था... लेकिन मेरी खुशी का वो गुब्बारा तुरंत फूट गया जब मुझे लोगों के निगेटिव और भद्दे कमेंट्स आए... लोगों ने ऐसी-ऐसी बातें कही थीं जो मुझे आज भी याद है...'
प्रियंका ने बताया- 'किसी ने लिखा कि एक ब्राउन आतंकवादी कैसे ऑल अमेरिकन गेम को प्रमोट कर सकती है और वापस भारत जाओ, बुर्का पहनो... इतना ही नहीं कुछ ने तो ये भी लिखा था कि अपने देश वापस जाओ और गैंग रेप करवाओ।' इसके अलावा, बुक में प्रियंका ने खुद की बैटल के बारे में बताया कि कैसे वो अपने हर फैसले पर खड़ी रहीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया और पिता की मौत के बाद के डिप्रेशन के बारे में भी बताया।
यही नहीं, प्रियंका ने अपने बचपन की यादें भी ताजा की। उन्होंने किताब में बताया कि कैसे उनकी मौसी ने उनके बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपे हुए पकड़ लिया था। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कुछ साल मौसी के पास अमेरिका में भी पढ़ाई की थी... उस दौरान उनका एक बॉयफ्रेंड भी था जिसका नाम बॉब था। उन्होंने बताया है कि इसी रिलेशन की वजह से मुश्किल में पड़ गई थीं... उस समय प्रियंका 10वीं क्लास में पढ़ती थीं... उनका बॉयफ्रेंड भी उसी क्लास में पड़ता था... उन्होंने उसके साथ अपनी शादी की प्लानिंग भी कर ली थी।
प्रियंका ने आगे बताया है कि एक दिन वो बॉब के साथ बैठकर टीवी देख रही थीं कि तभी अचानक उनकी मौसी वहां आ गईं... और प्रियंका ने बॉब को अपने कमरे की अलमारी में छिपा दिया, लेकिन मौसी को शक हो गया था और उन्होंने प्रियंका से अलमारी खोलने के लिए कहा। प्रियंका ने जब अलमारी खोली तो सामने बॉब था। इसपर उनकी मौसी काफी गुस्सा हुई और उन्होंने प्रियंका की मम्मी को सब बता दिया। इसके बाद प्रियंका भारत चली गई।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS