प्रियंका चोपड़ा ने जब 'अमेरिका' से किया ब्रेकअप, साथी देश वापसी के लगाने लगे थे नारे

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में मशहूर है। प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' काफी चर्चाओं में है। अपनी बायोपिक में प्रियंका ने अपने स्कूल के दिनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बचपन में कई स्कूल चेंज किए थे। बायोपिक के मुताबिक, प्रियंका 12 साल की उम्र में भारत से अमेरिका पढ़ने गई थी। स्कूल में उनका सांवले रंग की वजह से मजाक बनाया जाता था।
'अनफिनिश्ड' में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- 'स्कूल में स्किन कलर की वजह से बुलिंग का सामना करते-करते मुझे खुद से चिढ़ हो गई थी। मुझे अगर कोई भी देखता था, तो मैं उससे कहती मुझे मत देखो... मैं बस किसी भी तरह से गायब हो जाना चाहती थी... मेरा कॉन्फिडेंस गिरता जा रहा था... स्कूल में मुझे 'ब्राउनी' कह कर बुलाते थे.. वो सब मुझे अपने देश वापस चले जाने को बोलते थे..' इन सब से परेशान होने पर प्रियंका ने स्कूल काउंसलर से भी मदद ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका छोड़ दिया और भारत वापस लौट आई। मैंने अमेरिका से ब्रेकअप कर लिया और भारत वापस आ गई थी। भारत लौटने पर प्रियंका ने आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इसके बाद प्रियंका की मम्मी ने उनकी कुछ फोटोज फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी। जिसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीता। इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। वहीं 'मैट्रिक्स 4' में भी प्रियंका नजर आएंगी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS