'नमस्ते' से भगाएं कोरोना वायरस का खतरा, प्रियंका चोपड़ा ने दिया फैंस को आइडिया

नमस्ते से भगाएं कोरोना वायरस का खतरा, प्रियंका चोपड़ा ने दिया फैंस को आइडिया
X
प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के लिए कोरोना वायरस से बचने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'नमस्ते' के जरिए कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर कोई इस डर में जी रहा है कि कही उसे वो कोरोना वायरस की चपेट में ना आ जाए। इसके लिए डॉक्टर्स से लेकर बॉलीवुड सितारें तक लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे है। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय तरीके अपनाने की सलाह दे रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। वीडियो को प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज को मिलाकर तैयार किया गया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा हाथ जोड़कर नमस्ते करती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- 'सारी बात नमस्ते की है, दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को नमस्कार करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका, प्लीज सभी सेफ रहिए'



प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) अपने टैलेंट के दम पर विदेशों में भी अपना परचम लहरा रही है। वो जब भी किसी इवेंट या शो में जाती है तो भारतीय परपंरा के अनुसार हाथ जोड़कर नमस्ते जरूर करती है। प्रियंका का ये देसी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। इससे पहले बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वो कोरोना को लेकर कविता कहते हुए नजर आ रहे है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

Tags

Next Story