प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, नन्हें मेहमान ने रखा कदम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, नन्हें मेहमान ने रखा कदम
X
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में किलकारियां गूंज उठी है। उनके घर की चौखट पर एक नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। आखिर कौन है ये नन्हा मेहमान, जानिए इस रिपोर्ट में...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के घर में नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। दरअसल, प्रियंका की जेठानी और मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) मां बन गई हैं। सोफी टर्नर लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में थीं। सोफी टर्नर ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी एक वेबसाइट पर दी गई है। उस वेबसाइट ने जानकारी देते हुए लिखा है कि 'गेम ऑफ थ्रोन (Game of Thrones) की एक्ट्रेस सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है।

नन्हीं परी को उनके माता-पिता ने नाम तक दे दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम विला (Willa) रखा है। सोफी टर्नर की सोशल मीडिया पर कई महीनों से उनकी फोटोज वायरल हो रही थी। हर एक फोटो में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। किसी फोटोज में सोफी अपने पति जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती हुई भी दिखाई दी। आपको बता दें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली।

View this post on Instagram

With my love in Paris ♥️

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

शादी की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। बात करें अगर प्रियंका (Priyanka Chopra) और सोफी के रिश्ते की तो, सोफी और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। सोफी रिश्ते में प्रियंका की जेठानी हैं, लेकिन उनसे उम्र में करीब 14 साल छोटी हैं। सोफी अभी 24 साल की हैं।

Tags

Next Story