Propose Day 2020 : इस तरह फिल्मी अंदाज में वैलेंटाइन को करें प्रपोज, 100% मिलेगी 'हां'

वैलेंटाइन (Valentine 2020) वीक दो महीने बाद यानी फरवरी (February 2020) में शुरु हो जाएगा। इस वीक का इंतजार लाखों लोगों का होता है, हो भी क्यों नहीं.. आखिर प्यार का त्योहार जो है। अक्सर देखा जाता है ज्यादातर लड़के अपनी दिल की बात जुबां तक लाने में बेहद हिचाकिचाते है, उन्हें समझ नहीं आता कि कैसे और किस अंदाज में वो लड़की को प्रपोज करे... अगर आप भी इस प्रपोज डे (Propose Day) को लेकर कुछ ऐसा ही सोच रहे है.. और स्पेशल तरीके से प्रपोज करना चाहते है, तो हम आपको प्रपोज करने के टिप्स देंगे। हम आपको पांच ऐसी फिल्मी वीडियो दिखाएंगे, जिन्हें देख आपको आइडिया तो लग ही जाएगा, साथ ही एक कॉन्फीडेंस भी बिल्ड होगा।
प्रपोज करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। माना कि इस तरह से प्रपोज करने में काफी खर्चा है, डासिंग और मॉल मैनेजर से बात करना.. सब में कुछ एफर्ट्स लगेंगे, तरीका 100 प्रर्सेंट काम करेगा। आपकी पार्टनर 'हां' कहने से खुद को रोक नहीं पाएगी। हालांकि इस वीडियो में बेशक लड़की ने लास्ट में लड़के को मना कर दिया हो, लेकिन वो फिल्म की स्क्रीप्ट है.. रियल लाइफ में लड़की आपको मना नहीं कर सकेगी।
ये तरीका भी कुछ कम नहीं है। आप लड़की को प्रपोज करने का ये तरीका भी अजमा सकते है, ये तरीका भी 100 पर्सेंट काम करेगा, जैसे इस वीडियो में दिखाया गया है। पटाखे और बैलून के जरिए लड़की को प्रपोज करने का तरीका बेहद शानदार है। वीडियो के आखिर में लड़का बुके लेकर लड़की को प्रपोज करता है। तो इस प्रपोज डे आप ये तरीका भी अजमा सकते है।
जरूरी नहीं कि प्रपोज डे का इंतजार सिर्फ लड़के ही कर रहे हो... लड़कियां भी बेसब्री से प्रपोज डे का इंतजार कर रही है। आज का दौर ऐसा है कि लड़कियां भी अपने दिल की बात खुलकर लड़के से कहने में नहीं हिचकिचाती और इस बात का सबूत ये वीडियो है। अगर आपके मन में कोई डर या हिचाकिचाहट है, तो उसे दूर कर दीजिए, और वीडियो में दिखाए गए तरीके से अपने दिल की बात कह डाले। वीडियो में लड़की सीधा अपने दिल की बात लड़के को बोल देती है।
या फिर, ये तरीका भी अपनाइये.. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके और आप जिस को पार्टनर बनाना चाहते है, दोनों के बीच कितनी अंडरस्टैंडिंग है ?... आप दिल की बाते सीधे न बोलकर घुमाकर बोले.. यानी आप उन्हें हिंट दें... उन्हें बताएं, जब आप उनके साथ होते हो, तो कैसा लगता है ?, इस तरह आप अपने दिल की बात कह भी देंगे और आपका पार्टनर आपको समझने भी लगेगा।
इसके अलावा, लड़की को प्रपोज करने के लिए एक बेस्ट तरीका है, जो तुम हो.. वैसे ही रहकर उसे प्रपोज करो.. नो शो ऑफ और नो लाइमलाइट... अगर आप अपने खुद के अंदाज में लड़की को प्रपोज करेंगे तो यकीन मानिए वो आपको कभी मना नहीं करेगी और आपके साथ हमेशा खुश रहेगी। तो ये थे टॉप 5 तरीके इस प्रपोज डे को खास बनाने के लिए...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS