राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं 'गंदी बात' की ये एक्टेस, बोली- पोर्न नहीं नॉर्मल वीडियोज है पहले देखो फिर बोलो

राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं गंदी बात की ये एक्टेस, बोली- पोर्न नहीं नॉर्मल वीडियोज है पहले देखो फिर बोलो
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बचाव में 'गंदी बात' की फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) उतर आई हैं। गहना भी ऐसे ही एक मामले में बेल पर है। गहना ने कहा कि कोई भी वीडियो पोर्न नहीं है। पोर्न और एरोटिका में फर्क को समझने की जरुरत है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बचाव में 'गंदी बात' की फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) उतर आई हैं। गहना भी ऐसे ही एक मामले में बेल पर है। गहना ने कहा कि कोई भी वीडियो पोर्न नहीं है। पोर्न और एरोटिका में फर्क को समझने की जरुरत है। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप के माध्यम से दिखाने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार की रात उन्हें गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 जुलाई तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

गहना वशिष्ठ ने एक वीडियो में कहा, ''हाय ! मैं गहना वशिष्ठ। मुझे पता चला राज की अरेस्ट के बारे में मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि कोई भी पोर्न नहीं बना रहा है। नॉर्मल वीडियोज थे, नॉर्मल एरोटिका था। जैसे की एकता कपूर गंदी बात बनाती है... जाने कितनी फिल्में है। इन सारी इन सारी सीरिज में उससे भी कम बोल्डनेस है। जैसे की कह दिया जाता है कि इतने वीडियो पाए गए, उतने वीडियोज पाए गए। मेरी आप लोगों से एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। पहले उन वीडियो को देखा जाए। बिना देखे डिसाइड न किया जाए कि वो पोर्न है या क्या है। एंड कोई भी वीडियो नॉट ईवन ए सिंगल वीडियो पोर्न की कैटेगरी में आता है। मुझे लगता है मैं जिन लोगों से बात कर रही हूं वो सारे समझदार लोग है और मोस्टली 18 के ऊपर के लोग है, जिन्हें फर्क समझ में आता होगा कि पोर्न और एरोटिका में क्या फर्क होता है। कवर देखकर या बस ये कह दिया जाए ये वीडियोज मिल गए है कि किसी गाड़ी में किसी के लेपटॉप में तो वो उसका मेकर है या वो पोर्न है। ऐसा न किया जाए। पहले वीडियोज को देखें और उसके बाद डिसाइड करें क्या है। बाकी मुझे मुंबई पुलिस पर ट्रस्ट है। कोई भी वीडियो पोर्न नहीं है।''


Tags

Next Story