Rajesh Khanna Birthday: ससुर राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड आज तक नहीं तोड़ पाए अक्षय कुमार, हर बार रहे नाकाम

बॉलीवुड के बड़े एक्टर में शुमार रहे राजेश खन्ना की 29 दिसबंर को 77वीं जयंती है। उनके जयंती के मौके पर फैंस राजेश खन्ना को बेहद याद कर रहे है। 29 दिसंबर 1942 को राजेश खन्ना का जन्म पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था।
जन्म के बाद ही उन्हें एक रिश्तेदार चुन्नी लाल खन्ना और लीला वती खन्ना ने गोद ले लिया था। वो परिवार के साथ मुंबई के गिरगांव चौपाटी में शिफ्ट हो गई थी। रिश्तेदारों ने ही राजेश खन्ना का पालन पोषण किया।
राजेश खन्ना ने शुरूआती पढ़ाई सेंट सेबेस्टियन्स गोन हाई स्कूल से की। इस दौरान उनके क्लासमेट जीतेन्द्र थे। स्कूल के दिनों में ही राजेश खन्ना धीरे-धीरे थिएटर में दिलचस्पी लेने लगे और एक्टिंग करना शुरू किया था। राजेश खन्ना ने कॉलेज में कई पुरस्कार जीते।
राजेश खन्ना को मिले कई अवॉर्ड्स- राजेश खन्ना एक मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और राजनेता थे। राजेश खन्ना ने अपने करियर में 163 फिल्में की और 17 शार्ट फिल्मों में काम किया। उन्होंने तीन बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरुस्कार जीता और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्टर पुरुस्कार के लिए 14 बार नॉमिनेशन में भी रहे।
इसके अलावा, राजेश खन्ना को चार बार बीएफजेए अवॉर्ड भी मिला। इस अवॉर्ड के लिए वो 25 बार नामांकित हुए थे। साल 2005 में, राजेश खन्ना को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2013 में राजेश खन्ना को पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया। राजेश खन्ना को काका नाम से बुलाते थे... इसके पीछे की छिपा बड़ा ही दिलचस्प सा किस्सा है..
दरअसल, पंजाबी में काका का मतलब होता है छोटा बच्चा.. और जब वो फिल्मों में आए थे, तब वो काफी छोटे थे, इसलिए लोग उन्हें काका कहकर बुलाते थे.. राजेश खन्ना का असली नाम जतिन है, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम जतिन से बदलकर राजेश रख लिया।
राजेश खन्ना का शानदार करियर- राजेश खन्ना ने साल 1966 में अपनी पहली फिल्म 'आखिरी खत' के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। इस फिल्म को 40वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ओर से भेदा गया था। इसके अलावा, राजेश खन्ना की फिल्म 'औरत', 'बहारों के सपने', 'डोली', 'इत्तेफाक' और 'आराधना' भी सुपरहिट साबित हुई।
'आराधना' फिल्म के जरिए राजेश खन्ना ने 'तत्काल राष्ट्रीय प्रसिद्धि' हासिल की। साल 1971 में राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' ने भी खूब पैसा कमाया और उस समय ये सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म साबित हुई। साल 1969 से 1971 के बीच उन्होंने 15 लगातार सुपरहिट फिल्में दी, ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।
साल 1991 में राजेश खन्ना को 101 फिल्मों में अकेले एक्टर होने के तौर पर फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2000 से 2009 तक राजेश खन्ना ने चार टीवी शोजस किए। राजेश खन्ना का मशहूर टीवी शो 'रघुकुल रीति सदा चलि आई' रहा।
राजेश खन्ना की लव स्टोरी- राजेश खन्ना और अंजू महेंदूर बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी, वक्त के साथ दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। उस वक्त राजेश खन्ना फिल्मों में काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे जबकि अंजू एक मॉडल थीं।
राजेश खन्ना को जैसे-जैसे काम मिलने लगा और फिल्में हिट होने लगी तो वैसी ही उनका व्यवहार अंजू की ओर बदलने लगा और तकरीबन 7 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली, लेकिन इस दौरान वो अंजू को भूल नहीं पाए थे। बताया जाता है कि शादी वाले दिन राजेश खन्ना ने अपनी बारात अंजू के घर के नीचे से निकलवाई थी।
राजेश खन्ना का राजनीति सफर- फिल्मों के अलावा, राजेश खन्ना ने अपना एक रोल राजनीति में भी अदा किया था। वो कांग्रेस पार्टी के नेता बने थे। दिल्ली लोकसभा सीट से वो पांचत साल 1991-96 तक सांसद रहे।
इस लोकसभा चुनाव में राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को जबरदस्त टक्कर दी थी। बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों के अंदर से हराया था। साल 1996 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजेश खन्ना को फिर से मैदान में उतारा और बीजेपी ने जगमोहन को उनके सामने खड़ा किया था,
लेकिन इस चुनाव में राजेश खन्ना 58,315 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। बाद में राजेश खन्ना ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। 18 जुलाई 2012 में उन्होंने अपने आशीर्वाद बंगले में आखिरी सांसें ली और दुनिया से अलविदा कह गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS