Rajinikanth Birthday: बड़ी दिलचस्प है रजनीकांत की लव स्टोरी, पहली ही मुलाकात में प्रपोज, दूसरे मुलाकात में शादी

Rajinikanth Birthday: बड़ी दिलचस्प है रजनीकांत की लव स्टोरी, पहली ही मुलाकात में प्रपोज, दूसरे मुलाकात में शादी
X
रजनीकांत 12 दिसंबर को 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। रजनीकांत की लव लाइफ आज के युवा पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। रजनीकांत ने अपनी लाइफ में सिर्फ एक ही लड़की से प्यार किया और उसी से शादी की। उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

रजनीकांत 12 दिसंबर को 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 में एक मराठी परिवार में हुआ। बचपन में उन्होंने आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब बड़े हुए तो घर चलाने के लिए उन्हें कुली और बस कंडेक्‍टर के तौर पर काम करना पड़ा।

लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज वो इस मुकाम पर है कि आज पुरी दुनिया उनकी फैन है। उनका फिल्मी करियर जितना चमकदार रहा, उससे कही ज्यादा रजनीकांत की लव स्टोरी दिलचस्प रहीं। रजनीकांत ने अपनी लाइफ में सिर्फ एक ही लड़की से प्यार किया और वो आज उनकी पत्नी है।


रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 में तिरुपति मंदरि में लता रंगाचारी के साथ शादी की। इनकी लव स्टोरी को लेकर बताया जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। दरअसल, 1979 में बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' रिलीज हुई थी, ये फिल्म रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी।

इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए रजनीकांत एक कॉलेज मैगजीन के इंटरव्यू के लिए गए। ये इंटरव्यू किसी और ने नहीं बल्कि खुद लता रंगाचारी ने लिया था। यहां से शुरू हुई थी दोनों की पहली मुलाकात..


इंटरव्यू के दौरान ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने बताया कि जो लता जी को देखकर उन्हें महसूस हुआ, वो अलग ही फीलिंग्स थी। ऐसा एहसास हो रहा था जैसे उन्हें किसी अच्छी पार्टनर की तलाश थी और वो तलाश अब पूरी हो गई हो।

इंटरव्यू खत्म होने के बाद रजनीकांत ने बिना देरी किए लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। रजनीकांत के प्रपोजल पर लता हैरान रह गई और मुस्कुराते हुए कहा कि वो पहले अपने माता-पिता से बात करेंगी।


रजनीकांत ने लता को सोचने का वक्त दिया। रजनीकांत ने ये बात अपने करीबी दोस्त वाई जी महेंद्रन को बताई और संयोग देखिए वाई जी महेंद्रन से जिससे शादी होने वाली थी, वो लता की बहन थी। रजनीकांत काफी टेंशन ले रहे थे कि लता क्या जवाब देंगी, उनके माता-पिता शादी के लिए राजी होंगे या नहीं। हालांकि बाद में लता के माता-पिता राजी हो गए।

बताया जाता है कि इस दौरान वो लता जी से नहीं मिले थे, वो सिर्फ उनसे टेलिफोन पर बात किया करते थे। यानी ये भी कहा जा सकता है कि पहली मुलाकात में प्रपोज और दूसरी मुलाकात में शादी... 26 फरवरी 1981 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रजनीकांत और लता के दो बच्चे हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या... ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई है।


रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर रजनीकांत रख लिया था। रजनीकांत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2000 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। अगर बात करे उनकी संपत्ति की तो आज वो अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। उनके पास करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में संपत्ति है। रजनीकांत अकेले 3 अरब 90 करोड़ के मालिक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story