Rajinikanth Birthday: डॉयलाग्स दमदार और प्रॉपर्टी बेहिसाब, देश ही नहीं विदेश में भी हैं आलीशान बंगले

Rajinikanth Birthday: डॉयलाग्स दमदार और प्रॉपर्टी बेहिसाब, देश ही नहीं विदेश में भी हैं आलीशान बंगले
X
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- 'प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें और लंबी उम्र तक जिएं।'

'झुंड में तो सूअर आते हैं, शेर अकेला ही आता है'

'मनुष्य की बनाई दो चीजें कमाल की हैं, एक मैं ऐर दूसरी तुम'

'कानून इतना मैला है कि उसे अपने हाथ में लेकर मैं अपना हाथ गंदा करना चाहता भी नहीं'

'एक मौत तेरे गुनाहों की सजा के लिए काफी नहीं'

'किस लिए लड़े जंग किस लिए है ये हथियार.... दुश्मनों को भी बना दे दोस्त, ऐसा है ये प्यार'

'किसी भी चीज की कामयाबी में साथ तो बहुत लोग देते हैं, लेकिन असकी वजह बनता है एक दुश्मन'


चलिए, अब आपको बताते है कि रजनीकांत के संपत्ति के बारे में। रजनीकांत की संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत के पास 50 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है। रुपए में बात की जाए तो 353.9 करोड़ है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है। ये जानकारी एक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर है।

Tags

Next Story