दबंग 3 से ज्यादा दरबार का क्रेज, गूगल पर छाए रजनीकांत

दबंग 3 से ज्यादा दरबार का क्रेज, गूगल पर छाए रजनीकांत
X
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस फिल्म दरबार का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म दरबार के रजनीकांत का लुक गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है। रजनीकांत के दबंग लुक को लोग काफी पसंद कर रहे है।

साउथ के सुपरस्टार और लाखों दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत की फिल्म दरबार का लुक खूब ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे है। फिल्म में रजनीकांत का दबंग अंदाज में नजर आएगें। वहीं आज सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का भी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ। लेकिन रजनीकांत की बात ही कुछ अलग है, इसलिए रजनीकांत के फिल्म दरबार का लुक सलमान की फिल्म दबंग 3 के मोशन पोस्टर से ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।

सुपरस्टार रजनीकांत इस फिल्म में पुलिसवाले का रोल निभाएंगे। इससे पहले उन्होंने 25 साल पहले पांडियन फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर निवेता थॉमस और योगी बाबू भी लीड रोल में है। प्रतीक बब्बर इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएगें। बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में अन्ना यानी सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


आपको बता दें कि इससे पहले रजनीकांत फिल्म पेट्टा रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा और ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज रहे। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक हॉस्टल वॉर्डन का रोल प्ले किया था। रजनीकांत के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक नेता की भूमिका में लीड रोल में नजर आए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story