आज भी लोगों के जहन में जीवित हैं रामानंद सागर की Ramayana, जानें कितने अभिनेता ले चुके हैं दुनिया से विदा

रामानंद सागर की रामायण (Ramayana) एक बार फिर से चर्चा में है। इसका कारण ओम राउत (Om Raut) द्वारा बनाई गई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) है, जो अपने स्तरहीन संवादों और गलत तथ्यों के कारण अभी तक विवादोें में चल रही है। साल 1987 में रामानंद सागर (Ramanand Sagar) द्वारा बनाया गया धारावाहिक रामायण हर उम्र के दर्शकों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। इस शो में किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री सब एक से बढ़कर एक थे, लेकिन इसके बहुत से कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। इनमें कुछ लोग तो रामायण के दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होने के दो साल बाद ही गुजर गए, तो किसी ने आज से दो साल पहले यानि कोरोना काल में अंतिम सांस ली।
ये अभिनेता ले चुके हैं दुनिया से विदा
दारा सिंह
सबसे पहले हम बात करते हैं रामायण के हनुमान जी की, अर्थात अभिनेता दारा सिंह (Dara Singh) की। इन्होंने धारावाहिक में बजरंगबली के रूप में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल और दिमाग में गहरी छाप छोड़ी। 12 जुलाई 2012 को दारा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
मुकेश रावल
रामायण में विभीषण की भूमिका में अभिनेता मुकेश रावल (Mukesh Rawal) की काफी सराहना हुई थी। 15 नवंबर 2016 को एक हादसे में इनका संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। इनका शव मुंबई के कांदीवली स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर मिला था।
विजय अरोड़ा
अभिनेता विजय अरोड़ा (Vijay Arora) शो में मेघनाद का किरदार निभाते थे। पेट के कैंसर की वजह से 2 फरवरी 2007 को विजय अरोड़ा का निधन हो गया। उस समय उनकी उम्र 62 साल थी।
संजय जोग
अभिनेता संजय जोग (Sanjay Jog) रामानंद सागर की रामायण में भरत का किरदार निभाते थे। 27 नवंबर 1995 को संजय जोग का निधन हो गया था। उस वक्त इनकी उम्र काफी कम थी।
नलिन दवे
रामायण में कुंभकर्ण का किरदार अभिनेता नलिन दवे (Nalin Dave) निभाते थे। रामायण खत्म होने के दो साल बाद ही अभिनेता की मौत हो गई थी। 50 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
मूलराज राजदा
अभिनेता मूलराज राजदा (Mulraj Rajda) रामायण सीरियल में माता सीता के पिता जनक की भूमिका निभाते थे। 23 सितंबर 2012 को वे इस संसार से विदा हो गए। ये अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक और निदेर्शक भी थे।
Also read: नहीं थम रहा Adipurush का विवाद, रामायण के राम और लक्ष्मण ने भी जताया विरोध
अरविंद त्रिवेदी
रामायण में रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) को खूब सराहा गया। इस शो में उनका अलग ही जलवा था। 6 अक्तटूबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से उनका देहावसान हो गया।
Also read: आदिपुरुष फिल्म विवाद के बीच, रामायण की माता सीता ने किया कुछ ऐसा, फैन्स बोले- आपके जैसा...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS