Ranbir Kapoor Birthday : रणबीर कपूर के शरीर पर इस जगह है पुराना घाव, दर्द से कांप उठे थे रणबीर

Ranbir Kapoor Birthday : रणबीर कपूर के शरीर पर इस जगह है पुराना घाव, दर्द से कांप उठे थे रणबीर
X
Ranbir Kapoor Birthday रणबीर कपूर का 28 सितंबर को 37वां जन्मदिन है.. रणबीर के बहुत कम फैंस को पता होगा कि उनके शरीर पर एक जगह गहरा पुराना चोट का निशान है। चलिए इस मौके पर जानते है कि उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान से जुड़े किस्सों के बारे में...

बॉलिवुड के टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक रणबीर कपूर का 28 सितंबर को 37वां जन्मदिन है। रणबीर ने फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। रणबीर मंहगे एक्टर्स में लिस्ट में शामिल है। रणबीर एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते है। रणबीर कपूर का जन्‍म 28 सितंबर 1982 में मुंबई में हुआ। उनका नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया.. उनके दादाजी का नाम रणबीर राज कपूर था। रणबीर को एक्टिंग की कला विरासत में मिली। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्‍मों के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस हैं। रणबीर की एक बहन भी हैं जिनका नाम रिद्धिमा है। रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2007 में 'सांवरिया' से की। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आई।



रणबीर के चेहरे पर चोट के निशान- रणबीर ने अपनी पढ़ाई बॉम्बे स्‍‍काटिश स्‍कूल से पूरी की है और फिर फिल्‍म मेंकिंग में अपना करियर बनाने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर के गाल पर चोट का निशान है जो उन्हें बाथरूम में गिरने से लगी। यही नहीं.. बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने एक बार गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे फौरन पेट से निकाला गया। सूत्र बताते है कि रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वो जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं। रणबीर बचपन से ही खाने के शौकीन है। उन्हें खाने में जंगली मटन, चिकन करी पसंद है। उनका पसंदीदा गेम फुटबॉल है। फेवरेट एक्ट्रेस की बात करें तो रणबीर की फेवरेट एक्ट्रेस काजोल और माधुरी दीक्षित है।



बॉलीवुड का अब तक का सफर- 'सांवरिया' फिल्म यूं तो बॉस ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में रणबीर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी छाप छो़ड़ दी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर डेब्यू पुरस्कार भी मिला। साल 2009 में 'वेक अप सिड' ने पर्दे पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला। साल 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने रणबीर के किरदार ने सबका दिल जीत लिया। साल 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर को नई पहचान दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'रॉकस्टार' ने रणबीर को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिला दिया। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें क्रिटिक्स पुरस्कार भी मिला।



साल 2012 में अनुराग बासु के निर्देशन में बनी फिल्म 'बर्फी' ने रणबीर की लोकप्रियता बढ़ा दी। इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब तारीफें बटोरी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड्स मिले। साल 2013 में आई आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' रणबीर के करियर की सफल फिल्मों में शामिल हुई। इस फिल्म ने यंग जनरेशन पर अपना असर छोड़ा। फिल्म में उनकी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी को खूब सराहा हया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ की शानदार कमाई की। इसी साल रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' भी आई। इसमें उनके साथ उनके मम्मी नीतू सिंह और पिता ऋषि कपूर भी नजर आए। ये फिल्म बेशक टिकट विंडो पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन एक्टिंग के लिए तारीफें रणबीर को फिर भी मिली।



साल 2015 में रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट और तमाशा जैसी फिल्म की... लेकिन ये फिल्म हिट नहीं हो पाई। साल 2016 में आई 'ये दिल है मुश्किल' ने उन्हें सफलता की राहों पर फिर लाकर खड़ा कर दिया। साल 2018 में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में शानदार काम कर अपन लोहा मनवा लिया। रणबीर फिलहाल 'ब्रहमास्त्र' की तैयारी में है। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, 'शमशेरा' फिल्म में भी वो अहम किरदार में होंगे

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story