रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, बहन करिश्मा कपूर ने हाथ जोड़कर की ठीक होने की कामना

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव है। इस बात की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने है। पिछले कुछ घंटों से मीडिया रिपोर्ट में इस बात की चर्चा थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि न होने की वजह से सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही थी। फिलहाल रणबीर घर पर ही क्वारंटीन में है। इस खबर के बाद से रणबीर के फैंस टेंशन में है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर उनके स्वस्थय होने की कामना कर रहे है।
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.. रणबीर कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है.. उन्हें दवाइयां दी जा रही है.. वो रिकवर भी कर रहे है.. रणबीर अभी घर पर सेल्फ क्वारंटीन में है.. सभी सावधानियां बरती जा रही है।' नीतू कपूर का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
नीतू कपूर के इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी रिएक्ट किया। करिश्मा कपूर ने इमोजी के जरिए रणबीर कपूर को प्यार और उनके लिए दुआएं की। करिश्मा कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रेयर वाले इमोजी की इस्तेमाल भी किया। करिश्मा कपूर के अलावा, इस पोस्ट पर कमेंट कर हर कोई रणबीर के फिर से फिट होने की दुआएं कर रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रहमास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS