Film 83 First Look : फिल्म 83 का फर्स्ट लुक देखते ही खुशी से पागल हुए फैंस, दिए ऐसे रिएक्शन

अपने 34वें बर्थडे पर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने बहुचर्चित फिल्म 83 का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर हैंडल व इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में रणवीर हूबहू पूर्व कप्तान कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर ने कई किरदारों को निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। मालूम हो कि इस फिल्म में उनकी पत्नी व बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।
वे रोमी भाटिया यानी की कपिल देव की पत्नी की किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 1983 के विश्वकप की दास्तान को बयां करेगा। इस फिल्म में मैच के हीरो व कप्तान रहे कपिल देव की भूमिका महत्वपूर्ण है। पोस्टर में रणवीर कपूर का बाल, दांत आंखों का अंदाज हूबहू कपिल देव के जैसा ही लग रहा है। फिल्म में एक्टिंग को जीवंत बनाने के लिए रणवीर दस दिन तक कपिल देव के यहां रुके थे।
उनसे ट्रेनिंग भी लिए थे, खासतौर पर वे उनका स्टाइल कॉपी करने के लिए 10 दिनों तक उनके घर पर रूके रहे। धर्मशाला में भी फिल्म की तैयारी के लिए वर्कशॉप लगाया गया था जहां क्रिकेट की बारिकियों को विश्व कप के दौरान के खिलाड़ियों ने रणवीर को बताया।
ट्विटर पर रणवीर सिंह के द्वारा फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते ही फोटो वायरल हो गया। फैंस पागलों की तरह उस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई रणवीर का यह अंदाज देखकर हैरत में है कि वे हर किरदार में कैसे फिट हो जाते हैं।
आईए जानते हैं कि 83 के फर्स्ट लुक पर ट्विटर यूजर्स ने क्या कहा...
एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ठीक है मिस्टर कबीर खान ने अभी आपने हमें गोली मार दी है और अब हम सस्पेंस में मर रहे हैं, आप पर गर्व है रणवीर, हर जन्मदिन एक नए तोहफे के साथ आते हैं। आप पूरी तरह से जादू हैं।
OK Mr. Kabir Khan just shoot us now coz we are dying in suspense 😍😍
— Ranveer's 🏏 Cafe ☕️ (@ranveercafe69) July 6, 2019
So proud of you Ranveer, every birthday we see a new Director praising you to the skies for fitting their vision to the T ! Pure Magic you are ❤️#RanveerAsKapil #RanveerIsKapil #CantWait #83TheFilm pic.twitter.com/LepQS3SKra
एक अन्य ट्विटर यूजर ने मराठी में लिखा कि आप कमाल लग रहे हैं, रणवीर।
हा माणूस कमाल आहे !!#83TheFilm @RanveerOfficial pic.twitter.com/JW8j7lybcD
— Anuraag Kamble/अनुराग (@AnuragANK) July 6, 2019
एक अन्य ट्विटर यूजर ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा कि विविधता शब्द है। वाह! सिर्फ वाह!
VERSATILITY IS THE WORD. WOW JUST WOW.#83TheFilm #RanveerAsKapil pic.twitter.com/2rDxCAyqaF
— Farwa (@farwaa_zaidi5) July 6, 2019
बिकी गुड ब्वॉय नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि दीपिका का बाजीराव, सबका गली ब्वॉय, पावर बैंक रनवीर....इसके साथ ही फैन ने बॉलीवुड के अभिनेता को आगामी फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट भी बोला।
Happy wala birthday @RanveerOfficial 🎊🎉🎊🎉🎊🎊🎉
— ✨BIKI✨ (@biki_goodboy) July 6, 2019
Deepika ki Bajirao
Sabka Gully boy
Power bank Ranveer ❤️
All the best for film #83TheFilm 👍#HappyBirthdayRanveerSingh pic.twitter.com/oNZ0OnpboZ
मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ साथ इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। दिग्गज अभिनेता पंकज बाजपेई की मौजूदगी फिल्म को बेहतर बनाएगी। इससे पहले भी रणवीर सिंह ने कई नामचीन किरदारों को निभा चुके हैं। अलाउद्दीन खिलजी, बाजीराव, गली ब्वॉय से काफी चर्चा बटोर चुके हैं। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS