दीपिका की हॉट फोटो को देख खुद को रोक नहीं पाए रणवीर सिंह कर दिया ये कमेंट

दीपिका की हॉट फोटो को देख खुद को रोक नहीं पाए रणवीर सिंह कर दिया ये कमेंट
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लाखों दिलों पर राज करती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दीपिका की एक फोटो काफी चर्चा में है। शुक्रवार की शाम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस मोनोक्रोम फोटो को ब्लर इफेक्ट्स के साथ शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लाखों दिलों पर राज करती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, उन्हें इंस्टाग्राम पर 59.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने फैंस को खुश करने के लिए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज़ और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका की एक फोटो काफी चर्चा में है।

शुक्रवार की शाम एक्ट्रेस ने अपने (Instagram Account) इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस मोनोक्रोम फोटो को ब्लर इफेक्ट्स के साथ शेयर किया है। फोटो में दीपिका पादुकोण एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वह व्हाइट टी- शर्ट के साथ जींस पहने हुए है साथ ही टी-शर्ट के उपर दीपिका नें डेनिम जैकेट पहनी हुई है। हेयर स्टाइल की बात करे तो एक्ट्रे्स नें फोटो में अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। कैमरे से अलग दिशा में देखते हुए एक्ट्रेस नें हाथ को सिर पर रख रखा है। दीपिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, "रुकें और फिर पोज़ करें।"

एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अबतक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक्ट्रेस की इस फोटो पर तमाम सेलेब्स और उनके फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं। लेकिन एक्ट्रेस के इस पोस्ट को जो चीज़ सबसे ज्यादा खास बनाती है वह है इस फोटो पर उनके सबसे बड़े फैन का कमेंट। नहीं समझे, दरअसल दीपिका के इस फोटो पर उनके सबसे बड़े फैन यानी की उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नें एक स्पेशल कमेंट किया है। रणवीर नें अपनी पत्नी के इस पोस्ट पर 'हॉटी' कमेंट किया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब रणवीर नें दीपिका के लिए पब्लिकली कुछ स्पेशल किया हो। इससे पहले अपनी मां के बर्थडे रणवीर ने दीपिका के लिए खास अंदाज़ में डांस (Dance) किया था।

Tags

Next Story