प्रियंका चोपड़ा को लेकर रणवीर सिंह की ये है सोच, बोले- पहली मुलाकात में 'जनानी' जैसा हुआ था महसूस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। जिसमें 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कनें दो' जैसी फिल्में शामिल है। ऑनस्क्रीन प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह एक-दूसरे की जमकर तारीफें करते नजर आए है, लेकिन क्या ऑफ स्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे के बारे में ऐसा ही सोचते है। इसका खुलासा खुद लाइव सेशन के दौरान रणवीर सिंह ने किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
लाइव सेशन के दौरान रणवीर सिंह ने प्रियंका की जमकर तारीफें की। रणवीर ने बताया कि किस तरह वो हमेशा से उनसे इंप्रेस रहे है और प्रियंका की सफलताएं उन्हें किस तरह हैरान करती है। रणवीर ने कहा कि प्रियंका मल्टी टैलेंटेड पर्सनैलिटी है.. जो भी चीजें उन्होंने अपनी लाइफ में की है, वो उनसे काफी प्रभावित हुए है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने फिल्मों में खूब धमाल मचाई है। लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते है।
🎥 #1 Ranveer Singh in conversation with @priyankachopra :
— Ranveerians Worldwide (@Ranveerians_FC) February 15, 2021
A Night In With Priyanka Chopra #Unfinished pic.twitter.com/nfduERirY9
इस लाइव सेशन में रणवीर ने अपनी प्रियंका से पहली मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि जब वो निर्देशक रितेश सिदवानी की एक पार्टी में प्रियंका से मिले थे तो वो खुद को जनानी जैसा महसूस कर रहे थे, क्योंकि प्रियंका उनके सामने खड़ी थी। यहां आपको बता दें कि उन दिनों प्रियंका अमेरिका से लौटी थीं और ये पार्टी उन्हीं के वेलकम के लिए रखी गई थी। रणवीर ने बताया कि प्रियंका स्टेज पर खड़ी अपने हॉलीवुड के एक्सपीरियंस शेयर कर रही थीं जिन्हें जानकर वो काफी इंप्रेस हुए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS