Video: दशहरा से एक दिन पहले 'रावण' ने किया पंजाबी गानों पर डांस, राक्षसी सेना ने भी खूब दिया साथ

25 अक्टूबर यानी कल पूरे देश भर में दशहरा मनाया जाएगा। ये त्यौहार नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है। दशहरा 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक है। इस दिन लंकापति रावण का पुतला दहन किया जाता है। सभी शहरों में रामलीला का आयोजन हो रहा है। कई रामलीला सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। इस बार पंजाब की एक रामलीला सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
हालांकि ये रामलीला पंजाब के कौन से जगह आयोजित हो रही है। इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस रामलीला की चर्चाएं जोरों पर है। इस रामलीला का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ये क्लिप आखिर क्यों वायरल हो रहा है, इसे जानने के लिए आप खुद ही ये वीडियो देख लीजिए। वीडियो देखकर आपको खुद समझ आ जाएगा कि ये वीडियो क्यों लोगों की चर्चाओं में शुमार है और क्यों इस वीडियो को इंटरनेट पर ज्यादा देखा जा रहा है।
Ramlila in Punjab. pic.twitter.com/H0jenQQChZ
— Man Aman Singh Chhina (@manaman_chhina) October 24, 2020
वीडियो को पत्रकार मान अमन सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि रामलीला में रावण का किरदार निभा रहा कलाकार जबरदस्त डांस कर रहा है। पंजाबी गानों पर रावण के पैर डांस करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे है। वहीं उसके साथी कलाकार भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। रावण को डांस करना देख लोग इस मूमेंट को अपने मोबाइल में कैद कर रहे है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS